एक और चीते की मौत, कूनो नेशनल पार्क में मिला ‘सूरज’ का शव, अब तक 8 चीतों की मौत

भोपाल। कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park News) में एक और चीतों (Cheetah) की मौत हो गई। यहां पर चीतों की मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को यहां पर एक और नर चीता सूरज मृत पाया गया है। सूरज दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था। गश्ती दल को सूरज का शव मिला, इसके बाद परियोजना में शामिल अधिकारी सदमे में आ गए हैं। आपको बता दें कि तीन दिन पहले ही तेजस नामक के चीते की मौत रहस्यमयी तरीके से हो गई थी। अभी तेजस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह सामने आ पाएगी। तेजस भी दक्षिण अफ्रीका से ही आया था। अधिकारियों का कहना है कि पांच साल की उम्र में वह दर्दनाक सदमे का शिकार हो गया। उसका वजन केवल 43 किलो था। सामान्य तौर पर चीतों का वजह 50-60 किलो होता है। तेजस के आंतरिक अंग गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त था। आपको बता दें कि गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में आठ नामीबिया और 12 चीता दक्षिण अफ्रीका से लाए गए थे। इसके साथ ही मादा चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया था। इनमें सभी शावकों की मौत हो गई है। साथ ही पांच बड़े चीतों की मौत हो गई है। कूनो नेशनल पार्क में अभी 15 चीते बचे हैं। आपको बता दें कि पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2022 को कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आए आठ चीतों को जंगल में छोड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here