Anti aging: Anti Aging: घर पर इन 5 चीजों से बनाएं एंटी-एजिंग फेस क्रीम, हफ्ते भर में दिखेगा असर – homemade anti aging cream in hindi

बाजार में मिलने वाली एंटी एजिंग क्रीम में तमाम नुकसानदेह केमिकल्स मिलाए जाते हैं। इतना ही नहीं, ये एंटी एजिंग क्रीम बेहद महंगी होने के साथ बहुत कारगर भी नहीं होती हैं। महीनों लगाने के बाद भी ये क्रीम फेस से एक लकीर भी नहीं मिटा पाती। ऐसे में मन का उदास होना लाजमी है, लेकिन अब इस उदासी को दूर करिए, क्योंकि आपके लिए बेहद सस्ती और असरदार एंटी एजिंग क्रीम लेकर हम आए हैं। आप घर पर इस क्रीम को खुद बना सकेंगी और खास बात ये है कि ये क्रीम बनाकर आप लंबे समय के लिए भी रख सकती हैं। इसमें मिलाई जाने वाली हर चीज नेचुरल है, इसलिए इसके साइड इफेक्ट का तो सवाल ही नहीं उठता। इसे आप अपने डेली फेस केयर रूटीन का हिस्सा बना कर आसानी से झुर्रियों और फाइन लाइंस से छुटकारा पा सकती हैं। तो आइए जानें इस क्रीम को बनाने और लगाने का तरीका। एंटी-एजिंग फेस क्रीम सामग्री (लगभग 3 महीने की शेल्फ लाइफ होती है)

  1. 1 कप बादाम का तेल
  2. 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल
  3. 2 बड़े चम्मच बी वैक्स
  4. 6 चम्मच विटामिन ई तेल
  5. 1 बड़ा चम्मच शिया बटर
  6. 10 बूंद कोई भी अरोमा ऑयल (ऑप्शनल)

इस विधि से बनाएं क्रीम
सभी ऑयल को आप एक कांच के जार में मिलाएं। अब बी वैक्स और शिया बटर (दोनों ही चीजें ऑनलाइन मिल जाती हैं) को डबल बॉयल में रख कर पिघला लें। अब इसे जार में तेल के साथ मिला दें और अच्छे से मिक्स कर इसे जमने के लिए छोड़ दें।
यह भी पढ़ें: पतली और हल्की हाईब्रो को घना बनाती है Microblading, जानें इसके बारे में सब कुछ

ऐसे करें रात में फेस पर अप्लाई

1


रात में सोने से पहले अपना मेकअप रिमूव कर लें और चेहरे को क्लिंजर से साफ कर लें। चाहें तो फेसवॉश भी यूज कर सकती है। चेहरा धोने के बाद उसकी नमी सूखने से पहले इस क्रीम को लगाना होगा। अब इस क्रीम को चेहरे पर अच्छे से लगा लें और अपवर्ड (नीचे से ऊपर की ओर) हल्के हाथ से घुमाते हुए चेहरे पर पांच मिनट मसाज करें। गले और चेहरे पर इस क्रीम को लगाना है और गले से हाथ घुमाते हुए ऊपर की तरफ लाएं। आखों के आस-पास बेहद हल्के हाथों से मसाज करें। आंख के ठीक नीचे उंगलियों से मसाज करें। पांच मिनट बाद इसे चेहरे पर रात भर स्किन में अब्जॉर्ब होने के लिए छोड़ दें। ये काम आपको रोज रात में करना है। बस हफ्ते भर में आपको फर्क महसूस होने लगेगा। जानें इन नेचुरल चीजों की खूबियां:
यह भी पढ़ें: फटे दूध के पानी से चेहरे के लिए बनाएं Face Serum, स्‍किन बनेगी ब्राइट और स्‍मूथ

3


बादाम का तेल :
ये तेल त्वचा को नर्म बनाने में मदद करता है। साथ ही ये दाग-धब्बों को भी दूर करता है। ये तेल सोरायसिस, एक्जिमा और किसी भी अन्य तरह के दाग को कम करने में कारगर होता है।

एक्स्ट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल : नारियल का ये तेल फ्री रेडिकल्स से बचाता है और इसमें सबसे अधिक एंटीऑक्सिडेंट भी होता है। ये तेल चेहरे को गोरा बनाने के साथ एंटी-एजिंग के प्रभाव को भी दूर करता है

बी-वैक्स और शिया बटर : दोनों ही एंटीइंफ्लेमेंट्री गुणों से भरे होते हैं और इसमें विटामिन ई जब मिक्स होता है तो इसका ये एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर हो जाते हैं। तो अब देर किस बात की। आसानी से बनने वाली इस क्रीम को आप बनाएं और झुर्रियों और ढीली स्किन की समस्या को बाय-बाय कहें।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here