Anti Submarine INS Kavaratti will be commissioned into Indian Navy toady – नौसेना में आज शामिल होगा एन्टी सबमरीन युद्धपोत INS कवरत्ती, जानें- खासियतें 

नौसेना में आज शामिल होगा एन्टी सबमरीन युद्धपोत INS कवरत्ती, जानें- खासियतें 

नई दिल्ली:

थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे आज एन्टी सबमरीन युद्धपोत आईएनएस कवरत्ती नौसेना को सौपेंगे. विशाखापत्तनम  के नौसेना डॉकयार्ड में आज उसे शामिल किया जाएगा.इस युद्धपोत को कोलकाता के गार्डन रीच शिप बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने बनाया है और नेवी के डायरेक्टॉरेट ऑफ नेवल डिजाइन ने डिजाइन किया है. युद्धपोत में 90 फीसदी देशी उपकरण लगाए गए हैं. इस युद्धपोत में ऐसे सेंसर लगे हैं जो पनडुब्बियों का पता लगाने के साथ-साथ उनका पीछा करने में सक्षम हैं. साथ ही यह आसानी से राडार की पकड़ में नही आ पाता है.

यह भी पढ़ें

आईएनएस कवरत्ती का नाम 1971 में बांग्लादेश को पाकिस्तान से मुक्ति दिलवाने वाले अभियान में अहम रोल निभाने  वाले युद्धपोत आईएनएस कवरत्ती के नाम पर रखा गया है. वैसे लक्षद्वीप की राजधानी का नाम भी कवरत्ती ही है. इसकी लंबाई 109 मीटर और चौड़ाई 12.8 मीटर है. इसमे 4B डीजल इंजन लगे हैं. इसका वजन 3250 टन है. नौसेना में इसके शामिल हो जाने से नेवी की ताकत काफी बढ़ जाएगी क्योंकि यह परमाणु ,रासायनिक और जैविक हालात में भी काम कर पाने में सक्षम है.

 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here