Anti Terrorism Court accused JUD chief Hafiz Saeed’s four close in a terror financing case in Pakistan | हाफिज सईद को बड़ा झटका, ‘जमात उल दावा’ के टॉप 4 नेताओं के खिलाफ कार्रवाई

लाहौर: पाकिस्तान की एंटी टेररिज्म कोर्ट ने आतंकवादियों की फंडिग के एक मामले में मंगलवार को जमात उद दावा (JuD) के चार टॉप नेताओं को आरोपी बनाया है. ये आरोपी 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले की साजिश करने वाले हाफिज सईद के करीबी हैं.

एंटी टेररिज्म कोर्ट ने हाफिज अब्दुल रहमान मक्की, मलिक जफर इकबाल, याहया अजीज और अब्दुल सलाम को आतंकवादियों की फंडिग करने के मामले में आरोपी बनाया है. हालांकि चारों ने खुद को बेकसूर बताया और सुनवाई का सामना करने का फैसला किया.

कोर्ट ने बुधवार तक के लिए सुनवाई स्थगित कर दी और अभियोजन पक्ष को संदिग्धों के विरूद्ध गवाह पेश करने का निर्देश दिया.

पंजाब पुलिस के एंटी टेररिज्म डिपार्टमेंट ने 70 साल के सईद और उसके साथियों के खिलाफ पंजाब प्रांत के विभिन्न शहरों में आतंकवाद के वित्तपोषण के आरोप में 23 एफआईआर दर्ज की थीं.

बता दें कि हाफिज सईद की अगुवाई वाला जमात उद दावा आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का मुखौटा है, जो 2008 में मुंबई में हमला करने के लिए जिम्मेदार है. इस हमले में 166 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें 6 अमेरिकी भी शामिल थे.

(इनपुट- भाषा)

ये वीडियो भी देखें-




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here