आलिया भट्ट की बेस्टी अनुष्का रंजन अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड आदित्य सील के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इससे पहले इस जोड़ी की संगीत सेरेमनी हुई, जिसमें बीटाउन के कई सितारे शरीक होते नजर आए, जिनमें बेस्टी आलिया भट्ट और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी शामिल रहीं। हमेशा की तरह ये दोनों ही हसीनाएं अपने स्टनिंग लुक से दिल चुराती नजर आईं, लेकिन ये मानना पड़ेगा कि होने वाली दुल्हन अनुष्का का साड़ी लुक इतना गॉरजस लग रहा था कि उनसे कोई भी दूसरी बीटाउन हसीना लाइमलाइट नहीं चुरा सकी। (सभी तस्वीरें: योगेन शाह)
Source link

