anushka sharma pregnancy dress: बजट में है अनुष्का शर्मा की ‘गुड न्यूज’ वाली स्टाइलिश ड्रेस, कपल ने इस रापचिक स्टाइल में दी है खुशखबरी – anushka sharma announced first pregnancy with black polka dot dress

बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के जाने-माने कपल अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने जैसे ही यह खबर दी कि जनवरी में उनके घर नया मेहमान आने वाला है, इसके बाद से उन्हें दुनियाभर के आम और खास लोगों की तरफ से खूब बधाइयां मिलना शुरू हो गई हैं। ऐसे में जहां बी-टाउन से लेकर क्रिकेट वर्ल्ड में नन्हें मेहमान को लेकर खबरें तेज होने लगी हैं, तो वहीं इसी बीच हमारा ध्यान अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के स्टाइलिश लुक्स पर गया, जिन्होंने प्रेग्नेंसी की खबर भी एकदम हटकर अंदाज में दी।

अनुष्का ने सोशल मीडिया हैंडल पर बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने एक मजेदार कैप्शन लिखा है- ‘हम जल्द ही दो से तीन होने वाले हैं…’ इस तस्वीर पर आप एक नजर डालें तो सबसे पहले आपको पता चलेगा कि एक्ट्रेस एक नहीं, दो नहीं बल्कि चार महीने की प्रेगनेंट हैं। अभिनेत्री को टाइट फिटिंग वाली ड्रेस में देखकर इस बात का साफ पता लगाया जा सकता है। नील नितिन मुकेश की लाडली ने छोटी सी उम्र में ही पहनी साड़ी, तस्वीरें देख फैंस बोले- सो क्यूट

वहीं, बात करें इस दौरान कपल की ओवरऑल ड्रेसिंग स्टाइल की तो जहां अनुष्का नो मेकअप लुक के साथ ब्लैक ड्रेस में नजर आईं, तो वहीं विराट कोहली हर बार की तरह ऑफ वाइट शर्ट में काफी स्मार्ट लग रहे थे। जी हां, अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करने के लिए अनुष्का ने एक ब्लैक ड्रेस पहनी थी जो सफेद पोल्का डॉट्स के साथ थी। इस चीयर्ड शेड ड्रेस को अट्रैक्टिव बनाने के लिए किसी और चीज को ऐड-ऑन की आवश्यकता नहीं थी, लेकिन फिर भी अभिनेत्री के पोसिंग स्टाइल ने इस ड्रेस को काफी मजेदार बना दिया।

बता दें अनुष्का की इस पोल्का डॉट वाली ड्रेस को शीर फैब्रिक में डिज़ाइन किया था, जिसकी स्लीव्स और बॉर्डर पर फ्रिल्स को उभरा गया था, जो अभिनेत्री को परफेक्ट लुक देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही थी। खैर, यदि आप किसी पार्टी के लिए या अपने ब्यू के साथ घर पर कुछ स्पेशल कर की तैयारी कर रहे हैं, तो अनुष्का शर्मा की तरह ब्लैक पोल्का डॉट मिनी ड्रेस एक अच्छा ऑप्शन है। हिना खान निकली थीं स्टाइलिश बनने, ट्रोलर्स ने पूछ लिया- प्रेग्नेंट हो क्या मैडम

अगर आप चाहें तो इस ड्रेस को पोल्का डॉट वाले हेडबैंड के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। यही नहीं, चाहें तो इस ड्रेस के साथ ड्रेसी हील्स या फ्लिप-फ्लॉप को पहनने का ऑप्शन भी चुन सकती हैं। वैसे आपको बता दें अनुष्का शर्मा की यह ड्रेस बहुत ज्यादा महंगी नहीं है! आप इसे चाहें 2000 से लेकर 4000 रुपए तक में Ajio, Asos या Myntra की वेबसाइट पर जाकर खरीद सकती हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here