बीना रिफाइनरी विस्तार सहित 51000 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का किया शिलान्यास
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम शिवराज के नेतृत्व में हुए विकास को सराहा
- सनातन को समाप्त करने की बात करने वाले इंडी गठबंधन से सतर्क रहना : मोदी
- शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश का सामर्थ्य दुनिया को दिखाया : मोदी
- एक समय मध्य प्रदेश खस्ताहाल था, आज भारत को टॉप 3 बनाने निभा रहा भूमिका : मोदी
- अगले 5 वर्षों में विकास की नई कीर्तिमान रचेगा मध्य प्रदेश : प्रधानमंत्री
- बड़े-बड़े निवेशक मध्य प्रदेश लगाना चाहते हैं नई-नई फैक्ट्री : मोदी
- 50 हजार करोड़ तो कई राज्यों का बजट नहीं होता, इतनी की परियोजना तो बीना में ही लग गई : प्रधानमंत्री
- कांग्रेस सरकारों ने मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध के अलावा कुछ भी नहीं दिया : मोदी
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-कांग्रेसी अभिशाप, मोदी जी वरदान हैं : शिवराज
- कांग्रेस ने हमेशा बुंदेलखंड को सूखा रखा : शिवराज
- 20 लाख एकड़ जमीन की सिंचाई करने वाली केन बेतवा परियोजना को भाजपा सरकार ने दी है मंजूरी : शिवराज
- कांग्रेस, राजा, नवाब, अंग्रेजों ने मध्य प्रदेश में सिर्फ 7.5 लाख हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई की, हम 47 लाख हेक्टेयर सींच रहे : शिवराज
- प्रधानमंत्री जी ने 2 लाख प्रधानमंत्री आवास भेजे थे, कमल नाथ ने वापस कर दिए थे : शिवराज
- पेट्रोकेमिकल परिसर से सवा दो लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा : शिवराज
बीना। एक समय था जब मध्यप्रदेश की पहचान देश के सबसे खस्ताहाल राज्यों में थी। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी। भय का माहौल था, कोई भी उद्योगपति यहां उद्योग नहीं लगाना चाहता था। तब की सरकारों ने प्रदेश के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया। आज भारत को टॉप-3 बनाने में मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका है, आने वाले 5 साल में मध्य प्रदेश के विकास को और आगे ले जाया जाएगा। आज बड़े-बड़े निवेशक मध्यप्रदेश आना चाहते हैं, प्रदेश में नई-नई फैक्ट्री लगाना चाहते हैं।मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों को छू लेगा। इसके लिए मैं, शिवराज सिंह चौहान और उनकी टीम की प्रशंसा करना चाहता हूं। जी-20 में मध्य प्रदेश का सांस्कृतिक, पर्यटन, कृषि और औद्योगिक सामर्थ्य दुनिया के सामने आया है। यह बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीना में कहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सागर जिले के बीना में स्थित बीपीसीएल की रिफाइनरी में पचास हजार करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास करने आए थे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश की दस अन्य औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई केंद्रीय मंत्री भी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश विकास की नई बुलंदियों को छुए, प्रदेश के परिवार के हर परिवार का जीवन आसान हो, घर-घर समृद्धि आए, इसके लिए भाजपा सरकार ने बहुत काम किए हैं। मोदी की गारंटी का ट्रैक रिकॉर्ड आपके सामने हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को टॉप-3 बनाने में मध्यप्रदेश की बड़ी भूमिका है। आने वाले 5 साल में मध्य प्रदेश के विकास को और आगे ले जाया जाएगा।

इंडि एलायंस देश को गुलाम बनाएगा- मोदी
कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों के द्वारा बनाए गए I.N.D.I.A. गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री ने इसे इंडि एलाइंस नाम दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में ऐसे भी दल भी हैं जो देश को, समाज को विभाजित करने में जुटे हैं, इन्होंने मिलकर एक इंडि एलाइंस बनाया है, कई लोग इसे घमंडियां एलाइंस भी कहते हैं। इंडि एलाइंस की नीति, भारत की संस्कृतिक आस्था पर हमला करने की नीति है। यह घमंडिया इंडि एलाइंस सनातन परंपरा को समाप्त करने का संकल्प लेकर आए हैं। अब इन इंडि एलायंस के लोगों ने खुलकर सनातन धर्म के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है, यह लोग भारत पर फिर हमला बढ़ाने वाले हैं। सनातन पर हमला करके यह लोग देश को फिर गुलामी में झोंकना चाहते हैं, अब हम सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।
बीना परियोजना से बदलेगी बुंदेलखंड की सूरत- पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश में लग रही इन परियोजनाओं पर केंद्र सरकार पचास हजार करोड़ से अधिक की राशि खर्च कर रही है। इतना तो कई राज्यों का बजट भी नहीं होता है। हम पेट्रोकेमिकल उत्पादों के लिए भी विदेशों पर आश्रित हैं। इस आश्रय को कम करने और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए यह पेट्रोकेमिकल कांपलेक्स बहुत उपयोगी साबित होगा। मोदी ने कहा कि बीना में बन रहा आधुनिक पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पूरे क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जायेगा। यह पेट्रोकेमिकल कंपलेक्स प्रदेश के लाखों युवाओं को रोजगार देगा, इस क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट बढ़ेगा और प्रदेश विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। प्रदेश भर में लग रही 10 अलग-अलग इकाइयों का भी बीना रिफाइनरी में बनने वाले पेट्रोकेमिकल कंपलेक्स कि शिलान्यास के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों में बनने वाले 10 इकाइयों का भी शिलान्यास किया। मोदी ने कहा कि यह सभी औद्योगिक क्षेत्र मध्य प्रदेश की औद्योगिक ताकत को और अधिक बढ़ाएंगे, इसका लाभ पूरी प्रदेश की जनता को मिलेगा, नौजवान, किसान, छोटे-छोटे उद्यमियों को मिलेगा।

एक समय खस्ताहाल था मध्य प्रदेश- मोदी
पूर्व में मध्यप्रदेश में राज कर चुकी कांग्रेस का नाम लिए बगैर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक समय था जब मध्य प्रदेश की पहचान देश के सबसे खस्ताहाल राज्यों में थी। तब की सरकारों ने प्रदेश के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया। उन सरकारों ने मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध के अलावा कुछ भी नहीं दिया। उस जमाने में समय मध्यप्रदेश में अपराधियों का बोलबाला था, कानून व्यवस्था ही नहीं थी, कोई व्यापारी उस समय मध्यप्रदेश आने की हिम्मत कैसे करता, उद्योग कैसे लगाते।
भाजपा ने मध्यप्रदेश को भय से दिलाई मुक्ति- प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनी तो हमने मध्य प्रदेश को भय से मुक्ति दिलाई, कानून व्यवस्था को स्थापित किया। कांग्रेस की सरकार ने बुंदेलखंड क्षेत्र को बिजली, पानी, सड़क से तरसा कर रख दिया था। आज बड़े-बड़े निवेशक मध्यप्रदेश आना चाहते हैं, प्रदेश में नई-नई फैक्ट्री लगाना चाहते हैं, मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों को छू लेगा। G-20 का यह जो सफल आयोजन हुआ है, यह मोदी ने करके नहीं दिखाया है, यह देश की जनता ने कर दिखाया है, यह देश के 140 करोड़ भारतवासियों की सफलता है।
भारत को गुलाम बनाने वालों से सतर्क रहना होगा- नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडि एलाइंस पर बात करते हुए कहा कि अब इन इंडि एलायंस के लोगों ने खुलकर सनातन धर्म के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है। यह लोग भारत पर फिर हमला बढ़ाने वाले हैं, सनातन पर हमला करके यह लोग देश को फिर गुलामी में झोंकना चाहते हैं, अब हम सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।

वंचितों को आगे लाना भाजपा का मूल मंत्र- पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वंचितों को वरीयता, यही भाजपा के सुशासन का मूल मंत्र है। भाजपा की सरकार एक संवेदनशील सरकार है। दिल्ली हो या भोपाल आज सरकार, आपके घर तक पहुंच कर आपकी सेवा करने का प्रयास कर रही है, हम आपके सुख दुख के साथी हैं। मध्यप्रदेश विकास की नई बुलंदियों को छुए, मध्यप्रदेश परिवार के हर परिवार का जीवन आसान हो, घर-घर समृद्धि आए, मोदी की गारंटी का ट्रैक रिकॉर्ड आपके सामने हैं। अब देश में 75 लाख बहनों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। बुंदेलखंड में अटल भूजल योजना के तहत पानी के स्रोत बनाने के लिए बड़े स्तर पर काम हो रहा है, हमारी सरकार इस क्षेत्र के विकास के लिए, इस क्षेत्र का गौरव बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
“कांग्रेसी अभिशाप, मोदी जी वरदान हैं”- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा प्रदेश बदल रहा है, कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया था। कांग्रेस ने हमेशा बुंदेलखंड को सूखा रखा। अब केन और बेतवा लिंक परियोजना को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना से 20 लाख एकड़ जमीन को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। इससे बुंदेलखंड की तस्वीर बदल जाएगी। कांग्रेस, राजा, नवाब, अंग्रेजों ने मध्य प्रदेश में सिर्फ साढे सात लाख हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई की थी। वर्तमान में 47 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित हो रही है। अब हमारे प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 65 लाख हैक्टेयर क्षेत्र की भूमि संचित होगी। कांग्रेस सरकार के समय प्रधानमंत्री जी ने दो लाख प्रधानमंत्री आवास भेजे थे, कमल नाथ ने वापस कर दिए थे। प्रधानमंत्री जी ने 2019 में जल जीवन मिशन शुरू किया था, कांग्रेस ने उसे भी मध्यप्रदेश में शुरू नहीं किया। प्रधानमंत्री जी ने किसान सम्मान निधि शुरू की, लेकिन कांग्रेस ने उसकी सूची तक नहीं भेजी। कांग्रेस ने हमेशा बुंदेलखंड की धरती को पिछड़ा रखा था। सिर्फ सागर बीना ही नहीं विदिशा, अशोकनगर, गुना को हमेशा कांग्रेस ने विकास के क्षेत्र में पीछे ही रखा। मध्य प्रदेश के लिए कांग्रेसी अभिशाप थे, लेकिन प्रधानमंत्री जी आज वरदान बनकर आए हैं। अभी हाल में ही जी20 सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ है। सही मायने में पूरा विश्व का कल्याण का काम हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं।

बीना परियोजना से चार लाख लोगों को मिलेगा रोजगार – शिवराज
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब भाजपा सरकार यहां 50 हजार करोड़ रुपए की लागत से पेट्रोकेमिकल्स परिसर बना रही है। इससे बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी और यहां की जनता की तकदीर बदल जाएगी। पेट्रोकेमिकल परिसर से जो पचास हजार करोड़ का निवेश आ रहा है इससे चालीस हजार लोगों को तत्काल रोजगार मिलेगा, उसके बाद नई यूनिट लगने से सवा दो लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। मध्य प्रदेश में चार लाख रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा।
खुली जीप में सवार होकर सभा में पहुंचे मोदी, शिवराज और वीडी शर्मा

बीना में आयोजित सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा खुली जीप में सवार होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उपस्थित जनसमुदाय का अभिवादन देश स्वीकार किया।