Arshad Khan, the viral Chaiwala from Pakistan? He just launched his own cafe | एक बार फिर चर्चा में है पाकिस्तान का हैंडसम चायवाला, अब कर रहा है ये काम

इस्लामाबाद: अपनी नीली आंखों और स्माइल के कारण साल 2016 में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पाकिस्तान (Pakistan) का हैंडसम चायवाला (Chaiwala) क्या आपको याद है? सोशल मीडिया के कारण दुनियाभर में पॉपुलर हुए अरशद खान (Arshad Khan) चार साल बाद एक बार फिर चर्चा हैं, क्योंकि अब उन्होंने इस्लामाबाद में अपना चाय का एक कैफे खोला है.

कौन हैं अरशद खान?

साल 2016 में पेशेवर फोटोग्राफर जिया अली (Jiah Ali) ने अरशद खान को स्पॉट किया था, जो इस्लामाबाद की सड़कों पर चाय बेचते थे. जिया ने नीले रंग का कुर्ता पहने अरशद की फोटो क्लिक की और यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इसके बाद अरशद दुनियाभर में ‘पाकिस्तान का चायवाला’ के रूप में पॉपुलर हो गए.

क्या है अरशद के कैफे का नाम

अरशद खान ने इस्लामाबाद में अपने चाय कैफे का हाल ही में शुभारंभ किया है और इसका नाम कैफे चायवाला रूफ टॉप (Cafe Chaiwala Roof Top) रखा है. अपने कैफे के बारे में उर्दू न्यूज से बात करते हुए अरशद ने कहा, “बहुत से लोगों ने मुझसे अपने कैफे का नाम अरशद खान रखने के लिए कहा और मुझसे कहा कि अभी जो नाम है उसे नाम बदल दो, लेकिन मैंने इनकार कर दिया, क्योंकि ‘चायवाला’ मेरी पहचान है.”

देसी लुक में बनाया गया है कैफे

कैफे चायवाला रूफ टॉप को एकदम देसी लुक में बनाया गया है और इसमें देसी चीजों का इस्तेमाल किया गया है. कैफे को पतंगों और पेंटिंग्स से सजाया गया है. अरशद खान ने उर्दू न्यूज को बताया, “हमने कैफे को डिजाइन करने के लिए ट्रक आर्टवर्क का इस्तेमाल किया है और देसी टेबल और कुर्सियां भी रखी हैं।”

कैफे के मेन्यू में क्या है मौजूद?

अरशद खान (Arshad Khan) के कैफे में चाय के अलावा में 15 से 20 खाने के चीजें शामिल हैं. अरशद खान ने कहा कि वह अपना अधिकांश समय कैफे में बिता रहे हैं, लेकिन मनोरंजन के क्षेत्र में अपनी अन्य लंबित परियोजनाओं को भी पूरा करेंगे. हालांकि, उन्हें इस बात का अफसोस है कि उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी नहीं की, लेकिन उनकी उपलब्धियों के लिए वे आभारी हैं.

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here