अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव, 1991 बैच के IAS अधिकारी ने CM डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक वर्णवाल को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाने का निर्णय लिया है। 1991 बैच के आईएएस अधिकारी अशोक वर्णवाल वर्तमान में अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।नए मुख्य सचिव के रूप में नाम तय होने के बाद अशोक वर्णवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के प्रशासनिक कामकाज और आगामी प्राथमिकताओं को लेकर चर्चा होने की संभावना है।वहीं, वर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन ने भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। अशोक वर्णवाल के मुख्य सचिव बनने के साथ ही प्रदेश के प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव होगा।अशोक वर्णवाल को प्रशासनिक अनुभव वाला वरिष्ठ अधिकारी माना जाता है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके वर्णवाल के सामने प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को गति देने और सरकार की प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here