अशोकनगर डबल डेथ मिस्ट्री का पुलिस ने किया खुलासा: फोटो-वीडियो विवाद में युवती की हत्या, फिर युवक ने की आत्महत्या का दावा

अशोकनगर जिले में 24 जून को फुटेरा के पास कार में मिले युवक-युवती के शवों की गुत्थी सुलझाने का पुलिस ने दावा किया है। करीब 15 दिनों तक चली जांच के बाद पुलिस का कहना है कि मामला फोटो और वीडियो को लेकर हुए विवाद से जुड़ा था।पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान मिली एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में युवती मुस्कान जैन, ऋतिक सोनी से अपनी निजी फोटो और वीडियो डिलीट करने की गुहार लगाती सुनाई देती है। डिजिटल फॉरेंसिक, मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का दावा है कि विवाद बढ़ने पर ऋतिक ने पहले मुस्कान की हत्या की, फिर उसके मोबाइल से निजी फोटो-वीडियो कई लोगों को भेजे और बाद में खुद आत्महत्या कर ली।पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच वैज्ञानिक तरीके से की गई है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़कर जांच पूरी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here