Astrologer Bejan Daruwalla dies in Ahmedabad – मशहूर ज्योतिषाचार्य बेजन दारूवाला का अहमदाबाद में निधन

मशहूर ज्योतिषाचार्य बेजन दारूवाला का अहमदाबाद में निधन

अहमदाबाद:

दुनिया के मशहूर ज्योतिषाचार्य बेजन दारूवाला का शुक्रवार को अहमदाबाद में निधन हो गया. वह 89 वर्ष के थे. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने उनकी मौत को लेकर ट्वीट किया, ‘प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री बेजन दारुवाला के निधन से दुखी हूं. मैं दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं. मेरी संवेदनाएं. ओम शांति…

यह भी पढ़ें

दरूवाला देश के सबसे प्रसिद्ध ज्योतिष स्तंभकारों में से एक थे. वह अपने दशकों लंबे करियर में कई समाचार पत्रों, पत्रिकाओं और समाचार चैनल से जुड़े रहे.

वह अहमदाबाद में अंग्रेजी के प्रोफेसर भी रहे.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार जिस अपोलो अस्पताल में दारूवाला का इलाज चल रहा था, उसने उनके मौत की पुष्ट‍ि की है.

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here