Atal Bihari Vajpayees death anniversary: PM Modi shares pays tribute – अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि देते हुए शेयर किया VIDEO

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि देते हुए शेयर किया VIDEO

अटल जी की दूसरी पुण्यतिथि पर PM मोदी ने किया नमन (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की आज दूसरी पुण्यतिथि है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ये देश अटल जी के योगदान को कभी नहीं भुला सकता.पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो संदेश शेयर करते हुए लिखा, ‘प्यारे अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि. भारत हमेशा उन्हें  उनकी उत्कृष्ट सेवा और राष्ट्र की प्रगति के प्रयासों के लिए याद रखेगा.’ इसके साथ ही पीएम मोदी ने वीडियो शेयर किया है जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की आवाज है. इस वीडियो की शुरुआत अटल जी की मशहूर कविता…’काल के कपाल पर लिखता हूं मिटाता हू..’ से होती है. इसके तुरंत बाद पीएम मोदी की आवाज आती है, ‘ये देश अटल जी के योगदान को कभी नहीं भुला सकता. उनके नेतृत्व में हमने परमाणु शक्ति में भी देश का सिर ऊपर किया. पार्टी नेता, सांसद, मंत्री या प्रधानमंत्री अटल जी ने प्रत्येक भूमिका में एक आदर्श को प्रतिष्ठित किया. ‘

यह भी पढ़ें


वीडियो में आगे पीएम मोदी कहा, ‘जितनी ताकत उनके भाषण में थी, शायद उससे कई गुणा ताकत उनके मौन में थी. आज अटल जी को आदरांजलि अर्पित करने का दिन है, मैं मेरी तरफ से अटल जी को आदरांजलि अर्पित करता हूं.’

पीएम मोदी के अलावा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ने अटल जी को याद करते हुए उन्हे ंश्रद्धा सुमन अर्पित किए. 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here