Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

इस बात में कोई दोराय नहीं कि हमेशा से ही क्रिकेट और सिनेमा का गहरा नाता रहा है। ये नाता इसलिए भी खास है क्योंकि अक्सर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी बी-टाउन हसीनाओं पर क्लीन बोल्ड जो होते आए हैं। ऐसा इसलिए बात चाहे शर्मिला टैगोर-मंसूर खान पटौदी के रिश्ते की हो या फिर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की खूबसूरत जोड़ी की। बॉलीवुड अभिनेत्रियों और क्रिकेटर्स के लव अफेयर्स के किस्से हमेशा ही सुर्खियां में रहे हैं। एक बार फिर हमें ऐसे ही एक जोड़ी बनती हुई दिखाई दे रही हैं, जिसकी चर्चा अब हर तरफ है।
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की लाडली अथिया शेट्टी का नाम पिछले काफी समय से इंडियन क्रिकेट टीम के क्रिकेटर केएल राहुल के साथ जुड़ता आ रहा है। दोनों को लेकर ऐसी खबरें हैं कि वह लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने अभी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन तस्वीरें तो कुछ और ही कह रही हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि लॉकडाउन के दौरान अथिया शेट्टी को अपने बॉयफ्रेंड केएल राहुल के एक के बाद एक कपड़ों को पहने हुए देखा गया है। सारा अली खान ने सौतेली मां करीना कपूर से मिलने के लिए पहना बेहद सस्ता कुर्ता, इतने में आप भी ला सकती हैं घर

हाल ही में अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह स्पेनिश ब्रांड Balenciaga की वाइट रंग की टी-शर्ट और डेनिम शॉर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं। होम आइसोलेशन के लिए अथिया का यह लुक एकदम परफेक्ट है। हालांकि, जब हमने केएल राहुल के इंस्टाग्राम पर एक नजर डाली तो हमने देखा कि सेम इसी टी-शर्ट को राहुल ने इंस्टा पर फाइव मिलियन होने की खुशी में पहना था।

इससे एक बात तो साफ है कि आम गर्लफ्रेंड्स की तरह अथिया को भी अपने बॉयफ्रेंड के कपड़े पहनना पसंद है। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब अथिया ने यूं केएल राहुल की वॉर्डरोब में से कपड़े निकालकर पहने हो इससे पहले भी एक्ट्रेस उनकी हुडी और शर्ट में नजर आ चुकी हैं।
जी हां, कुछ दिनों पहले एक बार फिर अथिया शेट्टी को केएल राहुल की हुडी में पोज़ देते हुए देखा गया था। इस दौरान अथिया ने सेम वही हुडी पहनी हुई थी, जिसे राहुल ने क्रिकेट दौरे के दौरान पहन रखा था। मल्टीशेड वाली इस हुडी में अथिया का हर अंदाज देखने लायक था। इस बार ‘कचरे के डिब्बे’ नहीं, ‘पत्ता गोभी’ पर आया मलाइका अरोड़ा का दिल

यही नहीं, ऐसा ही एक बार तब देखने को मिला जब अथिया अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 2.2 मिलियन फॉलोअर्स होने का जश्न मना रही थीं। इस दौरान अथिया ने वाइट कलर की एक ओवरसाइज़्ड शर्ट डाली हुई थी, जिस पर केएल राहुल ने कमेंट करते हुए Nice shirt लिखा था। हालांकि, केएल राहुल के कमेंट करते ही सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ आ गई। खैर, इस बात से यह बात तो साफ है कि यह शर्ट भी केएल राहुल ही है।


खैर जो कुछ भी हो, हमें तो अथिया का यह अंदाज़ बेहद पसंद आया। वैसे आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके बताना न भूलें।
Source link


