Aus Open:21 साल की केनिन बनीं मेलबर्न क्वीन, फाइनल में मुगुरुजा हारीं – aus open sofia kenin 2020 women s singles champion tspo

अमेरिका की 21 साल की सोफिया केनिन ने अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया. शनिवार को केनिन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में स्पेन की गार्बाइन मुगुरुजा को मात दी. पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल खेल रहीं वर्ल्ड नंबर-15 केनिन ने दो बार की ग्रैंड स्लैम विजेता वर्ल्ड नंबर-32 मुगुरुजा को 4-6, 6-2, 6-2 से शिकस्त दी. यह मुकाबला 2 घंटे 3 मिनट तक चला.

केनिन ने तीसरे प्रयास में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता है. 2018 में वह पहले और 2019 में वह दूसरे दौर में ही हारकर बाहर हो गई थीं. यह अमेरिकी खिलाड़ी रूसी सुंदरी मारिया शरापोवा के 2008 में खिताब जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला सिंगल्स पर कब्जा करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं.

उलटफेरों से भरे टूर्नामेंट में  केनिन स्पेन की 26 साल की मुगुरुजा को हराकर ‘जाइंट किलर’ साबित हुईं. मास्को में जन्मीं केनिन ने सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 एश्ले बार्टी को हराया था. मुगुरुजा की कोशिश थी कि वह अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम जीतें. वह 2016 में फ्रेंच ओपन और 2017 में विबंलडन जीत चुकी हैं. 2015 में वह विबंलडन के फाइनल में भी पहुंची थीं, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सकी थीं.

मैच के बाद ने केनिन ने कहा, ‘मैं मुगुरुजा को बधाई देती हूं. यह शानदार मैच रहा. उम्मीद है कि आगे आप और फाइनल खेलो. मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि आज मेरा सपना हकीकत में बदल गया. मैं काफी भावुक हूं. सपने सच होते हैं, मेरा भी हुआ है. जिन्होंने मेरा समर्थन किया खासकर मेरे पिता की मैं शुक्रगुजार हूं.’

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here