Ayan Mukherjee Film Brahmastra Shiva Picture Shared On Instagram Social Media Ranbir Kapoor Sun Catching Alia Bhatt Amitabh Bachchan | Brahmastra: अयान मुखर्जी ने शेयर की ‘शिव’ की तस्वीर, सूरज पकड़ते दिखे रणबीर

Brahmastra: अयान मुखर्जी ने शेयर की ‘शिव’ की तस्वीर, सूरज पकड़ते दिखे रणबीर



रणबीर कपूर जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके अपोजिट आलिया भट्ट नजर आएंगी. हाल ही में फिल्म का लोगो गंगा के तट पर रिलीज किया गया था. और अब फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणबीर की एक तस्वीर शेयर की है.

अयान ने शेयर की रणबीर की तस्वीर

महाशिवरात्रि के पावन मौके पर अयान मुखर्जी ने अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का लोगो जारी किया था. इसी के साथ अब अयान अपने नए-नए इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ अपनी फिल्म से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाते रहते हैं. कुछ ही घंटों पहले अयान ने रणबीर कपूर के किरदार शिव की एक तस्वीर के साथ उसका पोट्रेट भी किया है. सामने आई इस तस्वीर में शिव अपने हाथों में सूरज को पकड़ता हुआ नजर आ रहा है. इस तस्वीर को साझा करते हुए अयान ने कैप्शन में लिखा है कि, ‘ब्रह्मास्त्र, अग्नि और शिवडायरीज’ जैसे शब्दों को हैशटैग के साथ इस्तेमाल किया है.

 तीन पार्ट में रिलीज होगी ये फिल्म

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अयान मुखर्जी की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और नागार्जुन जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे. अयान मुखर्जी की इस सुपरहीरो फिल्म को तीन पार्ट में रिलीज किया जाना है. इसके पहले पार्ट को इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here