Ayurveda diet tips: आयुर्वेद डॉ. की चेतावनी, रात में न खाएं 5 चीजें, शरीर में जमा होने लगेंगे विषाक्त पदार्थ – according to ayurveda doctor rekha 5 foods to avoid for dinner

नाश्ते को दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन बताया गया है। तमाम डॉक्टर और एक्सपर्ट नाश्ते के फायदे बताते मिल जाएंगे। बेशक एक हेल्दी नाश्ता पूरे दिन दिन की ऊर्जा और बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है लेकिन दोपहर और रात के खाने का भी उतना ही महत्व है। चिंता की बात यह है कि लोग नाश्ते को हल्के में लेते हैं या स्किप कर जाते हैं जबकि रात को ठूस-ठूसकर खाते हैं।

हालांकि बहुत से लोग मानते हैं कि शाम 7 बजे के बाद कुछ भी खाने से वजन बढ़ सकता है, और आमतौर पर रात का खाना पूरी तरह से छोड़ देते हैं। ध्यान रहे कि रात का खाना शरीर और सेहत के लिए बहुत मायने रखता है। रात को ज्यादा खाना या नहीं खाना दोनों ही नियम गलत हैं। दूसरा इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि आप रात में क्या खा रहे हैं।

रात को क्या नहीं खाना चाहिए? आयुवेद डॉक्टर रेखा राधामणि के अनुसार, कुछ लोग रात खाने में मीट, चिकन, दही और पराठे जैसी चीजों का सेवन करते हैं जोकि पूरी तरह गलत है। आयुर्वेद एक्सपर्ट सहित सभी डाइट एक्सपर्ट्स भी लंबे समय से इस बात पर जोर दे रहे हैं कि रात का खाना हल्का होना चाहिए, लेकिन साथ ही यह स्वस्थ भी होना चाहिए। निश्चित रूप से, उन खाद्य पदार्थों की एक सूची है जिन्हें रात में खाने से बचना चाहिए क्योंकि वे आयुर्वेद के अनुसार कफ दोष में असंतुलन पैदा करते हैं।

गेहूं

आयुर्वेद में गेहूं को गुरु यानी भारी माना गया है। बताया जाता है कि यह पचने में लंबा समय लेता है। यही वजह है कि रत में गेहूं और इससे बने खाद्य पदार्थों के सेवन से आपको अमा यानी विषाक्त बढ़ सकती है और पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है।

दही

अक्सर देखा गया है कि बहुत से लोग रात में दही का सेवन करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार दही कफ और पित्त को बढ़ाती है। इसका मतलब यह है कि इसके सेवन से आपको खांसी, गले में खराश, गले में दर्द जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसके बजाय आप छाछ पी सकते हैं।

javascript-Instagram

मैदा वाली चीजें

मैदा को मीठा जहर कहा जाता है क्योंकि इसमें फाइबर नहीं होते हैं और इसके अधिक सेवन से कब्ज, बवासीर जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। रात को मैदे से बनी चीजों को पचाना भी मुश्किल हो जाता है।

मीठी चीजों के सेवन से बचें

बहुत से लोग हैं, जो खाने के बाद मीठा खाना पसंद करते हैं। आजकल तमाम तरह के डेजर्ट या चॉकलेट का अधिक सेवन किया जाता है। यह चीजें हैवी होती हैं जिन्हें शरीर के लिए पचाना मुश्किल हो जाता है और आपको बलगम बढ़ने का खतरा हो सकता है।

कच्चा सलाद

इसमें कोई शक नहीं है कि सलाद सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। लेकिन आपको इसे रात में खाने से बचना चाहिए। यह ठंडा और सूखा होता है जिससे वात बढ़ सकता है।

क्या है आयुर्वेदिक कारण

डॉक्टर के अनुसार, पाचन तंत्र को अग्नि से जोड़ा जाता है और यह रात में धीमा हो जाता है। जाहिर है अगर खाना पचेगा नहीं, तो शरीर में जहरीले तत्व जमा हो सकते हैं। इसे अमा (Ama) कहा जाता है और यही वजह है कि ऐसी चीजों के सेवन से वजन बढ़ना, मोटापा, डायबिटीज, त्वचा रोग, पेट की दिक्कतें, हार्मोनल का बिगड़ना आदि का खतरा हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here