Edited By Somendra Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

कोरोना वायरस का खात्मा करने के लिए भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के बड़े-बड़े वैज्ञानिक लगातार इस क्षेत्र में कई सारी दवाओं और वैक्सीन पर काम कर रहे हैं ताकि कोरोना वायरस की महामारी से लोगों को बचाया जा सके। इसी बीच कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि पतंजलि ने कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए आयुर्वेद का सहारा लेते हुए एक विशेष प्रकार की दवा को तैयार कर लिया है।
पतंजलि के द्वारा इस दवा को आज लॉन्च किया गया है और बाबा रामदेव ने इस बारे में जानकारी भी दी है। पतंजलि ने इस बारे में लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लोगों को भी बताया है कि कैसे इस दवा को तैयार किया गया। आइए इस बारे में कुछ खास जानकारी जानते हैं।
पहले चरण के सफल ट्रायल के बाद बनाई गई दवा
कोरोना वायरस को हराने के लिए पतंजलि ने पहले चरण के सफल ट्रायल के बाद इस दवा को बनाने में सफलता हासिल कर ली। यह मुख्य रूप से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और कोरोना वायरस के संक्रमण को शरीर में फैलने से रोकने का कार्य करेगी। इस बारे में डॉ जयदीप आर्य ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि ‘ यह औषधियां रेस्पिरेट्री सिस्टम से लेकर पूरे शरीर की ऊर्जा को संतुलित करती हैं एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती हैं। पतंजलि के द्वारा इस तरह का नाम आयुर्वेदविजय कोरोनिल रखा गया है। इसके साथ-साथ ट्रायल में यह भी देखा गया कि दवा से 3 दिन में 69% की रिकवरी भी होती है।
यह भी पढ़ें : आंखों की हालत हो गई है ऐसी, तो हो सकता है कोरोना वायरस का नया लक्षण : शोध
स्वामी बाबा रामदेव ने इस बारे में विशेष जानकारी देते हुए कहा है कि पूरी रिसर्च के बाद कोरोना की दवा तैयार की गई है। 280 संक्रमित मरीजों पर किए गए अध्ययन के दौरान यह देखा गया है कि 3 दिनों में 69% तक रिकवरी हो गई और मरीज को ठीक करने में काफी कम वक्त लगा। फिलहाल बताया गया है कि यह दवा रेस्पिरेट्री सिस्टम को मजबूत बनाएगी और कोरोना वायरस के संक्रमण को खत्म करने के लिए प्रभावी रूप से कार्य करेगी।
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए करें ये प्राणायाम : Video
Source link



