Badaun scandal: Arrested as main accused of gang rape – बदायूं कांड: सामूहिक बलात्कार का मुख्य आरोपी मंहत गिरफ्तार

बदायूं कांड: सामूहिक बलात्कार का मुख्य आरोपी मंहत गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है

बदायूं:

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बदायूं जिले में आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ता के साथ कथित सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी महंत को बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया.जिलाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार आधी रात को महंत सत्य नारायण को उघैती पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में उसके एक अनुयायी के घर से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. गौरतलब है कि गत रविवार को बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर गयी 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें

Newsbeep

महिला के परिजन ने मंदिर के महंत सत्य नारायण और उसके दो साथियों पर बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया है. इस आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद वेद राम और जसपाल को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया गया था. महंत फरार था और उसे गिरफ्तार करने के लिए चार टीम गठित की गई थीं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदायूं की वारदात को गंभीरता से लेते हुए बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक से रिपोर्ट तलब की है. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जरूरत पड़ने पर मामले की जांच में विशेष कार्य बल की मदद ली जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में की जाए.

इस मामले में लापरवाही बरतने पर तत्कालीन थाना प्रभारी को निलम्बित कर दिया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला से बलात्कार की पुष्टि हुई है. जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर यशपाल सिंह ने कहा कि महिला की मौत सदमे और अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से हुई है. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here