सनातन वैदिक गुरुकुलम में बागेश्वर सरकार ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया

बागेश्वर धाम स्थित सनातन वैदिक गुरुकुलम में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बागेश्वर सरकार ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस दौरान बागेश्वर धाम के कार्यकर्ताओं और सुरक्षा टीम ने परेड कर ध्वज को सलामी दी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बागेश्वर सरकार ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलित किया। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत वैदिक गुरुकुलम के वैदिक बटुक ब्राह्मणों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों और बैंड की धुन के साथ रैली निकाली। ध्वजारोहण के उपरांत वैदिक बटुकों ने देशभक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी और नृत्य के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान बागेश्वर सरकार ने उन सभी प्रस्तुतियों को सराहा और कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले वैदिक बटुकों को श्रीमद्भगवद्गीता की पुस्तक और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त और श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने हर्षोल्लास के साथ सहभागिता की।स्वतंत्रता दिवस मनाया।

blob:https://www.no2politics.com/937aecee-4add-49c0-ba88-193ca8d8bb97

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here