बागेश्वर महाराज ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट

छतरपुर। करोड़ों लोगों की आस्था की केंद्र और सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में मुख्य भूमिका निभा रहे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नई दिल्ली में प्रवास के दौरान राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने आगामी कन्या विवाह महोत्सव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सादर आमंत्रित किया।

इस अवसर पर बागेश्वर महाराज ने बुंदेलखंड के वीर योद्धा एवं बुंदेल केसरी महाराज छत्रसाल की प्रतिमा भेंट की।महामहिम से सौजन्य भेंट के दौरान बागेश्वर महाराज ने युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर देते हुए कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने युवाओं से राष्ट्र सेवा के साथ-साथ सनातन संस्कृति, संस्कार और परंपराओं के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।युवा शक्ति के लिए महाराज श्री शुरू कर रहे माइंड सेट, लाइफ सेट अभियान बागेश्वर महाराज भारत के जेन जी के विचारों में राष्ट्र की भावना एवं भारत की प्रगति सर्वोच्च रखने के उद्देश्य से माइंड सेट – लाइफ सेट नाम से एक राष्ट्र व्यापी अभियान शुरू कर रहे हैं।

उन्होंने महामहिम को अवगत कराया कि इस अभियान से युवा पीढ़ी को मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा। ऊर्जा संचय समागम से बुद्धि की शुद्धि के संबंध में भी उन्होंने महा महिम से चर्चा की। राष्ट्रपति ने अभियान की शुरुआत के लिए बागेश्वर महाराज को शुभकामनाएं दी एवं आगामी दिनों में इस तरह के अभियान से जुड़ने व शामिल होने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here