बागेश्वर महाराज ने उठाए सवाल,क्या सिर्फ सनातनी त्योहार से बिगड़ रहा पर्यावरण संतुलन ?

छतरपुर। सनातनी पाव आते ही आलोचनाओं करने वाले सक्रिय हो जाते हैं लोग कहते हैं कि दीपावली में जितना तेल खर्च होगा उतना गरीबों में बांट दिया जाए तो उनका कल्याण होगा बागेश्वर धाम पीठ आदेश्वर पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उन लोगों से सवाल पूछा है कि अन्य धर्म के त्योहारों में जो आतिशबाजी होती है, जो जीव हिंसा होती है उससे पर्यावरण संतुलन नहीं बिगाड़ रहा? उन्होंने कहा कि नए साल में पूरे विश्व में आतिशबाजी होती है तब किसी का पेट खराब नहीं होता की इतनी आतिशबाजी से पर्यावरण को नुकसान होगा या जब बकरीद मनाई जाती है तब किसी की जुबान नहीं खुलती कि जितने कुर्बानी के नाम पर बकरे काटे जाएंगे उतनी राशि गरीबों में बांट दी जाए तो गरीबों का भी कल्याण होगा और जीव हिंसा भी बचेगी ।सिर्फ सनातन हिंदू धर्म को ही निशाना बनाया जाता है यह देश का दुर्भाग्य है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here