सीधी –जिले के बहरी थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फरियादी दीपक रावत ने थाना बहरी पहुंचकर लिखित शिकायत दी, जिसमें राजेन्द्र बहादुर सिंह, राजपति सिंह एवं मिख्सन थोमस पर लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के गंभीर आरोप लगाए गए।शिकायत मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक पड़ताल में आरोपों की पुष्टि के बाद पुलिस ने मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3 एवं 5 के तहत तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया। आगे की विवेचना ज़ारी की है।