बालाघाट भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमन गांधी पर मारपीट का आरोप, भाभी ने कोतवाली में की शिकायत…

बालाघाट। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमन गांधी एक पारिवारिक विवाद को लेकर चर्चा में आ गए हैं… उन पर अपनी भाभी और भाई के साथ मारपीट करने तथा परिवार के सदस्यों को लंबे समय से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं… मामला 30 अक्टूबर को कोतवाली थाना पहुंचा, जहां अमन गांधी की भाभी पूजा गांधी द्वारा शिकायत किए जाने की जानकारी सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर को अमन गांधी को भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद परिवार में जश्न का माहौल था… आरोप है कि इसी दौरान रात्रि में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और अमन गांधी ने अपने भाई-भाभी के साथ मारपीट की… विवाद बढ़ने पर मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया…

शिकायतकर्ता पूजा गांधी ने अमन गांधी, अपने ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों पर मारपीट करने तथा पिछले कई महीनों से लगातार प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए हैं… उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है…इस घटनाक्रम के बाद भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष की नियुक्ति और उनके कथित आचरण को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं…हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच और संबंधित पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है… फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है…

बाइट 01– पूजा गांधी (पीड़िता)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here