बालाघाट में बारिश का कहर: उफनाई बाघ नदी में बहे दो बड़े वाहन, एमपी-महाराष्ट्र सीमा पर अलर्ट

बालाघाट जिले में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते बाघ नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर बढ़ने से अंधियाटोला-गल्लाटोला पुल के पास खड़े दो बड़े वाहन तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।एमपी-महाराष्ट्र सीमा पर नदी के बढ़ते जलस्तर से हालात गंभीर बने हुए हैं। नदी किनारे खड़े अन्य वाहनों पर भी खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने लोगों से नदी और पुल के आसपास जाने से बचने तथा सतर्क रहने की अपील की है। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/07/795270.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here