balo ko mota karne ka upay: बाल पतले हो रहे हैं तो कास्मेटिक छोड़ लहसुन का इस तरह करें इस्तेमाल – garlic for hair home remedies in hindi

लहसुन रसोई में एक पारंपरिक रूप से उपयोग किया जाने वाला इनग्रेडिएंट है क्योंकि यह किसी भी व्यंजन के स्वाद को दोगुना कर सकता है। यही नहीं, इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं जो विभिन्न बीमारियों को ठीक करने में मदद करते हैं। यह केवल स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह बालों के लिए भी काफी लाभदायक सामग्री है। यदि आप बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको लहसुन का एक बार इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। हालांकि, बाल झड़ना शरीर में कमी या असंतुलन का संकेत होता है, लेकिन लहसुन में उपस्थित सल्फर और सेलेनियम बालों को मजबूत करने और झड़ने से बचाते हैं।

लहसुन के लाभ


लहसुन में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो बालों में रूसी को खत्म करने में मदद करता है। कच्चे लहसुन में विटामिन सी होता है जो बालों को स्वस्थ रखने और कोलेजन उत्पादन को भी बढ़ाता है जो बालों के विकास को प्रोत्साहित करने में मदद करता है। लहसुन में सेलेनियम की उपस्थिति अधिकतम पोषण के लिए रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देने में मदद करती है। यह भी पढ़ें: भूल जाएं अब हेयर डाई, बालों को काला करेगा ये घर का बना तेल

लहसुन और हनी पैक

शहद और लहसुन आपको घने और स्वस्थ बाल देने के लिए एक साथ काम करते हैं। आप लहसुन और शहद का उपयोग करके एक हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको 8 लहसुन की कलियां और 1 चम्मच शहद की आवश्यकता होगी। लहसुन का पेस्ट बनाएं और इसमें शहद मिलाएं। अच्छी तरह से मिलाएं और अपने सर पर और बालों पर लगाएं। इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें। आप इसे सप्ताह में दो बार कर सकते हैं।

बालों के लिए लहसुन का तेल


हम सभी लंबे और घने बालों के सपने देखते हैं। क्या आप जानते हैं कि लहसुन का तेल बालों पर इस्तेमाल करने से आपके बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और आपके बाल जल्दी बढ़ते हैं। आप आसानी से घर पर लहसुन का तेल बना सकते हैं, इसके लिए आपको आवश्यकता होगी: 8 पीस लहसुन, 1 प्याज, 1/2 कप तेल

विधि
एक पैन में तेल डालें, आप किसी भी तेल, जैतून, नारियल या अरंडी (कैस्टर) के तेल का उपयोग कर सकते हैं। इसमें लहसुन और प्याज का पेस्ट मिलाएं। इसे अच्छे से पका लें, जब तक ये भूरा ना हो जाए। गैस को बंद कर दें और इसे दूसरे बर्तन में छान लें। ठंडा होने के बाद अपने बालों पर अच्छे से तेल लगाएं। इसे रात भर लगा रहने दें या एक घंटे बाद शैम्पू कर लें। यह भी पढ़ें: कितने भी खराब क्‍यों न हों बाल, इस तरह लगाएंगी मेथी तो होगा कमाल

लहसुन-शैम्पू: बनाने की विधि


क्या आपने कभी लहसुन-शैम्पू के बारे में सुना है? नहीं ना, तो हम आपको लहसुन का शैंपू बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। उसके लिए आपके पास 10 से 15 लहसुन की कलियां, 1 चम्मच ऑलिव ऑयल, 3 से 5 बंदू पेपरमिंट ऑयल, 3 से 5 बूंद टी ट्री ऑयल और एक 100 ml माइल्ड शैंपू होना चाहिए।

सबसे पहले लहसुन की कलियों को छीलकर उसका पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद पेस्ट में जैतून का तेल और पेपरमिंट का तेल मिलाएं। फिर टी ट्री ऑयल डालें और सब सामग्री को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को माइल्ड शैंपू में मिला लें। सर्वोत्तम परिणाम के लिए सप्ताह में 3 बार इससे अपने बालों को शैम्पू करें।

लहसुन और अदरक का पेस्ट


वैसे तो हम सभी केवल स्वादिष्ट और सुगंधित भोजन की तैयारी में अदरक और लहसुन का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये दोनों तत्व रूसी से छुटकारा पाने में आपकी मदद कर सकते हैं? लहसुन के 8 पीस और थोड़ी-सी अदरक लें। दोनों को ग्राइंडर से पीस लें और पेस्ट तैयार कर लें। एक पैन में, नारियल का तेल डालें और उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें। अच्छी तरह मिलाएं और थोड़ी देर बाद गैस को बंद कर दें। ठंडा होने के बाद इसे छलनी से छान लें और इसे सिर पर और बालों में सभी जगह अच्छे से लगाएं।

लहसुन एक प्राकृतिक चीज है और इसका उपयोग आपके बालों की समस्याओं के इलाज के लिए अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है। लहसुन का उपयोग करने के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि इसका कोई दुष्प्रभाव (साइड-इफेक्ट्स) नहीं है। इन उपायों को आजमाएं और परिणाम हमारे साथ साझा करें! हालांकि, यदि आपको बालों की गंभीर समस्या है, तो इनमें से किसी भी घरेलू उपचार का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

पिंपल्स को दूर कर निखार लाएगा ये ओट्स स्क्रब


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here