benefits of aromatherapy facial: Skin Care: स्‍किन पर आ जाता है एकदम से ग्‍लो, जानें कैसे होता है एरोमाथेरेपी फेशियल – skincare tips what is an aromatherapy facial and its effects on skin

NBT

लाइफ में रिलैक्सेशन का समय आखिर किसे अच्छा नहीं लगता? हम में से बहुत सी महिलाएं बॉडी मसाज और फेशियल का सहारा लेती हैं। इससे हमें न सिर्फ सुकून मिलता है बल्कि हमारे चेहरे पर ग्लो भी आता। इसके साथ ही त्वचा की गंदगी और टैनिंग दूर हो जाती है। इसके लिए महिलाएं कई तरह के उपाय करती हैं।

लेकिन एरोमाथेरेपी फेशियल एक ऐसी चीज है जिसे हम शायद ही आजमाते हैं। दरअसल, इस फेशियल में एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। यह स्किन को हेल्दी रखने के साथ ही कई मायनों में फायदेमंद है। आइए जानते हैं एरोमाथेरेपी फेशियल के फायदे।



एसेंशियल ऑयल से भरपूर

NBT



आपकी स्किन टाइप के हिसाब से एरोमाथेरेपी फेशियल में एसेंशियल ऑयल मिलाया जाता है। हर ऑयल के अपने फायदे होते हैं। ये ऑयल आपकी त्वचा और रोमछिद्रों पर काम करते हैं। यह फेशियल करने से मुंहासे, दाग धब्बे और त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं।



देता है क्लियर स्किन

NBT



चेहरे पर भाप लेना एरोमाथेरेपी फेशियल का एक जरूरी स्टेप है। यह रोमछिद्रों को खोलकर सही तरीके से सफाई करता है। इसके अलावा यह रोमछिद्रों के अंदर जमा गंदगी को बाहर निकालता है। पानी में एसेंशियल ऑयल मिलाकर चेहरे पर भाप लेने से शरीर को सूकून मिलता है।



Also read: बार-बार चेहरा धोना भी होता है खराब, जानें दिन में कितनी बार करें Face Wash




मृत कोशिकाएं हटाए

NBT



चेहरे पर भाप लेने के बाद एरोमाथेरेपी का अगला स्टेप एक्सफोलिएशन है। जब हम चेहरे को अच्छी तरह स्क्रब करते हैं, तो त्वचा से मृत कोशिकाएं हट जाती हैं और हमारी त्वचा कोमल और मुलायम हो जाती है। स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए किसी अच्छे स्क्रब का इस्तेमाल करें।



रिलैक्सेशन

NBT



अगर रिलैक्सेशन की बात करें, तो एरोमैटिक और एसेंशियल ऑयल अद्भुत तरीके से काम करते हैं। ये तनाव को दूर करते हैं और मस्तिष्क और शरीर को राहत प्रदान करते हैं। एरोमाथेरेपी फेशियल के बाद काफी हल्का फील होता है।

Also read: चला गया है चेहरे का नैचुरल ग्‍लो, जानें कच्‍चे आलू से 3 मिनट में कैसे करें फेशियल



घर पर करना आसान

NBT



एरोमाथेरेपी फेशियल की खासियत यह है कि इसे घर पर बहुत आसानी से किया जा सकता है। इसके लिए आपको कुछ आवश्यक सामग्री जुटानी होगी और आप घर बैठे फेशियल कर सकती हैं। लेकिन यदि आप रिलैक्सेशन चाहती हैं तो किसी स्पा या सैलून में जाकर एरोमाथेरेपी फेशियल कराएं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here