किस तरह करना है इसे इस्तेमाल

- एक कटोरे में थोड़ा-सा घी निकालकर अपने पलंग पर रखें।
- अपनी कनिष्ठा यानी सबसे छोटी उंगली को इसमें डुबोएं और इसे अपने पैरों के तलवे पर फैलाएं।
- अब अपनी हथेली से अपने पैरों के तलवों को रगड़ें। इसे थोड़ा-सा ताकत लगाकर करना है, जब तक कि हाथों पर गर्माहट महसूस न होने लगे।
- अब यही क्रिया दूसरे पैर के तलवे पर भी दोहराएं।
- फिर सो जाएं। आपको एक सुकून भरी आरामदायक नींद आएगी। अगर घी न हो तो इसके स्थान पर आप इसके विकल्प के तौर पर नारियल का तेल या कोकम बटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
आपका घी असली है या नकली, इन तरीकों से कर सकते हैं घर पर पहचान
फैट की कमी, मूड और स्किन टोन में भी होगा सुधार

घी का इस्तेमाल वात को कंट्रोल कर गैस और ब्लॉटिंग को कम करता है। यह एसिडिटी को भी कम करता है और नींद में सुधार लाता है। आप जानते हैं कि टॉयलेट और डायजेशन समेत कई चीजें नींद के साथ जुड़ीं हुई हैं। खराब डायजेशन, शरीर को खाने से मिलने वाले सभी फायदे न मिलना समेत विटामिन-डी और विटामिन बी-12 लेवल भी इससे जुड़े हुए हैं। बेहतर नींद से फैट की कमी, मूड और स्किन टोन में भी सुधार होता है।
देसी घी और अंडे खाकर इस लड़के ने घटाया 40 Kg वजन, जानें पूरा वर्कआउट और डायट प्लान
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
Source link

