benefits of petroleum jelly for skin: कई काम आती है Petroleum Jelly, दमकती त्‍वचा और सुंदर बालों के लिए ऐसे करें इस्‍तेमाल – how to use petroleum jelly for skin care and hair care routine

NBT

पेट्रोलियम जेली हाइड्रोकार्बन, मिनरल ऑयल और मोम का सेमी सॉलिड मिश्रण है। यह कई मायनों में फायदेमंद है। पेट्रोलियम जेली की ल्यूब्रिकेटिंग और कोटिंग प्रॉपर्टी बहुत उपयोगी होती है। यह त्वचा के घाव और जलन को ठीक करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह चेहरे और हाथों को मॉश्चराइज कर इन्हें पोषण प्रदान करता है।

पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल आंखों के मेकअप को हटाने में भी किया जाता है। यह परफ्यूम की खुशबू को बरकरार रखता है। पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल हर मौसम में किया जाता है। आइए जानते हैं पेट्रोलियम जेली के फायदे।

बेहतरीन मॉश्चराइजर



पेट्रोलियम जेली को सबसे अच्छा मॉश्चराइजर माना जाता है। यह हाथ और होठों को मॉश्चराइज करता है और क्रैक होने से बचाता है। इसके अलावा यह सर्दियों में चेहरे को मॉश्चराइज करता है और ड्राई होने से बचाता है।

हेयर ग्रूमिंग के लिए



अलग-अलग हेयर स्टाइल बनाने के लिए बड़े पैमाने पर पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा यह दाढ़ी के लिए क्लिंजर का काम करता है। पेट्रोलियम जेली मूछों के लिए भी बहुत प्रभावी है।



त्वचा को ल्यूब्रिकेट करे



पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल ल्यूब्रिकेंट के रूप में किया जाता है। इसे त्वचा पर लगाने से शरीर पर कपड़े नहीं चिपकते हैं। इसके अलावा मेकअप को हटाने के लिए आंखों के नीचे भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। पेट्रोलियम जेली डायपर रैशेस से बचाने में भी मदद करता है।

चमकती त्वचा के लिए



पेट्रोलियम जेली में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह त्वचा को मॉश्चराइज करता है और नमी को बनाए रखता है। रात में सोने से पहले चेहरे पर पेट्रोलियम जेली लगाकर मसाज करने से त्वचा ड्राई नहीं होती है और चेहरे पर चमक आती है।

उत्पादों को रखे सुरक्षित



पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल लकड़ी और लेदर प्रोडक्ट को मुलायम बनाने में किया जाता है। यह विभिन्न उत्पादों को ल्यूब्रिकेट करता है और उन्हें सुरक्षित रखता है।

परफ्यूम की खुशबू बनाए रखे

परफ्यूम लगाने के कुछ घंटों बाद अक्सर उसकी खुशबू खत्म हो जाती है। बॉडी में पेट्रोलियम जेली लगाकर परफ्यूम लगाने से पूरे दिन खुशबू बरकरार रहती है। इससे बार-बार परफ्यूम लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

इस तरह पेट्रोलियम जेली कई मायनों में फायदेमंद और उपयोगी है। यह त्वचा को ल्यूब्रिकेट करने, उत्पादों को सुरक्षित रखने के साथ हेयर ग्रूमिंग में काफी मदद करता है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here