benefits of virgin mojito: इस तरह पिएंगे तो सेहत के लिए फायदेमंद है Virgin Mojito, शराब छोड़ करें इस रिफ्रेशिंग ड्रिंक का सेवन

शरीर के लिए अत्यधिक शराब का सेवन हानिकारक है लिहाजा एक्सपर्ट हमेशा इससे दूर रहने की सलाह देते हैं। शराब के सेवन को कम करने का तरीका ये भी है कि आप उसकी जगह दूसरे विकल्प का चुनाव करें। जो कि आपकी सेहत को खतरे में डालने की बजाए फायदे पहुंचाते हैं। यहां हम आपको मौजूदा दौर की ट्रेंडिंड ड्रिंक मोहितो (virgin mojito) के बारे में बता रहे हैं जिसे पीने से आपको कई स्वस्थ्य लाभ हैं। आइए जानते हैं हमारी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है ये नैचुरल मॉकटेल।

​एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर है मोहितो ड्रिंक

मोहितो एक आइडल कॉकटेल का एक बहुत अच्छा विकल्प है। यह एक प्रकार का मॉकटेल है जो ताजा नींबू के रस और पुदीने के पत्तों को मिलाकर बनाया जाता है जो कि एक सुपर रिफ्रेशिंग ड्रिंक है। दोनों का कॉम्बिनेशन एंटी ऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत है। हाल ही में मोहितो को लेकर आयु्र्वेदिक डॉक्टर रेखा राधामनी ने एक पोस्ट शेयर किया है। हालांकि, डॉ. रेखा ने इसे आयुर्वेद से नहीं जोड़ा लेकिन इस बारे में हमने एक और आयुर्वेदिक डॉक्टर शरद कुलकर्णी से बात की तो उन्होंने भी इसके फायदे बताए। साथ ही इसे सही से पीने का तरीका भी बताया।

​इम्यूनिटी बूस्टर है मोजितो

चूंकि मोहितो में नींबू पाया जाता है जो कि विटामिन सी का एक एक्सीलेंट सोर्स है। इसलिए Mojitos एक बेहतरीन इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक है। यह आपको मौसम बदलने से होने वाले वायरल संक्रमण से सुरक्षा प्रदान कर सकती है।

कब्ज के लिए बेहतर है

एक्सपर्ट के अनुसार, पुदीना और नीबू की यह स्वादिष्ट ड्रिंक पाचन अग्नि के लिए बेहतर है। दोपहर के भोजन के बाद कब्ज बचने के लिए एक आप गिलास मोजिटोस पी सकते हैं। हालांकि, इसका सेवन हर रोज न करने की बजाए कभी-कभी ही करें।

​एनर्जी देता है मोहितो

चूंकि यह एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक है इसलिए आप इसे वर्कआउट के बाद भी पी सकते हैं। क्योंकि ये थकान दूर कर आपकी खोई हुई एनर्जी लौटा देती है। मोहितो में नीबू के रस और पुदीने की पत्तियों के मिश्रण से भरपूर कैल्शियम होता है, जो स्वस्थ हैं। साथ ही इसे पीने के बाद हमारा मूड भी ठीक हो जाता है और शरीर को ठंडक मिलती है।

​पीने वाले बरतें सावधानी

डॉक्टर ने कहा कि आप इस ड्रिंक के जरिए तभी फायदा पा सकते हैं जब इसमें कुछ भी मीठा न मिलाएं। यानी नींबू और पुदीना के रस के कॉम्बिनेशन में चीनी बिल्कुल भी न शामिल करें। चाहें तो शहद स्वाद के लिए मिला सकते हैं। इसके अलावा इसे ज्यादा ठंडा न पिएं। नॉर्मल पीने से ही फायदे मिलेंगे।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here