best masks for corona protection: Handmade Face Mask For Covid-19: घर पर कॉटन के हाइजेनिक मास्क बनाने की विधि और स्टोर करने का सही तरीका – how to make cotton face mask for corona virus protection at home and how to store them in hindi

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

Handmade Face Mask For Covid-19: घर पर कॉटन के हाइजेनिक मास्क बनाने की विधि और स्टोर करने का सही तरीकाहमारे देश की केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी गई है कि कोरोना से सुरक्षा के लिए अभी तक सबसे अधिक विश्वसनीय माने जा रहे N-19 मास्क कोरोना से बचाव के लिए उतने प्रभावी नहीं हैं। इसकी जगह सूती कपड़े से बने मास्क कहीं अधिक कारगर और प्रभावी हैं।

कोरोना से बचने के लिए घर पर बना मास्क अधिक प्रभावी

NBT

लगातार मिल रही नई-नई जानकारियों को लेकर चिंतित या विचलित होने की जगह हमें इन्हें लेकर जागरूक और सतर्क रहना चाहिए। इसलिए सभी देशवासियों को इस बात की सही-सही जानकारी होनी चाहिए कि सूती कपड़े के बने इन मास्क को घर पर बनाने और उपयोग करने की सही विधि क्या है। आइए, जानते हैं सभी जरूरी बातें…

सबसे पहले जानते हैं मास्क बनाने का तरीका

NBT

-मास्क बनाने के लिए आपको सूती कपड़े का उपयोग करना है। सूती यानी कॉटन का कपड़ा। आप चाहें तो बाजार में मिलनेवाले सूती गमछे या तौलिया का भी उपयोग कर सकते हैं।

-मास्क बनाने से पहले इस कपड़े को कम से कम 5 मिनट तक खौलते हुए पानी में पकाएं। ताकि इसके धागे और रेशे पूरी तरह साफ हो जाएं और किसी बैक्टीरिया या फंगस इनमें ना बचे।

-कपड़े को इस तरह उबालकर साफ करने से उस कपड़े को बनाने की प्रक्रिया में उपयोग किए गए रसायनों (केमिकल्स) का असर भी खत्म हो जाता है। इससे सांस के जरिए किसी तरह की एलर्जी होने की आशंका नहीं रहती है।

कपड़े की मोटाई का ध्यान रखें

NBT

-अब इस कपड़े की मोटाई (थिकनेस) के आधार पर आप इसकी कम से कम 3 लेयर और अधिक से अधिक 5 लेयर फोल्ड करके मास्क बना लें। कपड़े की मोटाई को देखते हुए इस बात का ध्यान रखें कि इससे बना मास्क पहनने के बाद सांस लेने में किसी तरह की दिक्कत ना हो।

-मास्क की चौड़ाई इतनी होनी चाहिए कि आपकी नाक, मुंह और ठुड्डी (चिन) पूरी तरह कवर हो जाए। साथ ही इस मास्क में इलास्टिक या इसे बांधने के लिए फीते इस तरह लगाएं कि पहनने के बाद यह किसी भी तरफ से खुला हुआ ना रहे।

नेबुलाइजर के जरिए भी संभव हो कोरोना का इलाज, ट्रायल में सामने आए नतीजों से उत्साहित हैं वैज्ञानिक

दोबारा उपयोग से पहले ऐसा करना है

NBT

-इस मास्क को आप हर दिन 8 से 10 घंटे पहनने के बाद धो लें तो बेहतर होगा। एक तरह से रीयूजेबल मास्क होगा यानी आप इसे बार-बार उपयोग में ला सकते हैं। इससे मास्क खरीदने में पैसे का व्यय बार-बार नहीं करना होगा। इससे आपकी बचत के साथ ही पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा।

Covid-19 Effect On Smokers: जो पैरंट्स नहीं करा पाए वो कोरोना ने करा दिया

ये सावधानियां बहुत जरूरी हैं

NBT

-अगर आपने दिन में एक घंटे भी मास्क का उपयोग किया है तो अगले दिन इसे धोने के बाद ही उपयोग करें।

-घर पर मास्क बनाने के दौरान आप एक से अधिक मास्क बनाएं ताकि मॉनसून के सीजन में एक मास्क गीला या नम रह जाने की स्थिति में दूसरे मास्क का उपयोग किया जा सके।

मास्क की स्वच्छता बनाए रखने के लिए

NBT

-मास्क को धुलने के बाद कुछ समय के लिए डेटॉल में भिगोकर रखें। धुलने से पहले मास्क को कम से कम 10 मिनट के लिए सर्फ के पानी में भिगोकर रखें या गर्म पानी में 5 मिनट के लिए खौला लें।

-मास्क सुखाने के बाद स्टोर करते समय उन्हें किसी साफ और सैनिटाइज की हुई पॉलीथिन के अंदर पैक करके रखें। या फिर अच्छी तरह साफ किए हुए किसी कपड़े में लपेटकर अपनी अलमीरा में रखें। ताकि मास्क पर धूल-मिट्टी या बैक्टीरिया-वायरस ना पनप सकें।

Vitamin-C For Immunity: संतरे का इंतजार ना करें, इससे ज्यादा विटमिन-C होता है इन 5 फलों में

Oxford coronavirus vaccine: इन लोगों को डबल प्रोटेक्शन दे रही है ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here