भूपेश बघेल और डॉ. रमन सिंह ने ‘एक्स’ पर किया खेल, देखिए कौन जीता…?

Bhupesh Baghel Play Candy Crush Saga Game in Mobile
Bhupesh Baghel Play Candy Crush Saga Game in Mobile

भोपाल। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक अलग तरह का ही खेल चल रहा है। मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel और पूर्व मुख्यमंत्री Dr. Raman Singh सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में बतोलेबाजी का खेल खेल रहे हैं। बातों ही बातों में एक दूसरे पर जमकर कीचड़ उछाला जा रहा है। खेल की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की थी, लेकिन उन्हें खेलते खेलते छेड़ा भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने। आपको बता दें कि एक दिन भूपेश बघेल ने एक फोटो शेयर, जिसमें वे कैंडी क्रश गेम Candy Crush Saga खेलते दिख रहे हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘पहले भाजपा को ऐतराज़ था कि मैं गेड़ी क्यों चढ़ता हूं, भौंरा क्यों चलाता हूं, गिल्ली डंडा क्यों खेलता हूं, प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक क्यों हो रहे हैं? कल एक बैठक से पहले फ़ोटो मिल गई जिसमें मैं कैंडी क्रश खेल रहा हूं। अब भाजपा को उस पर ऐतराज़ है। दरअसल उनको मेरे होने पर ही ऐतराज़ है। पर यह तो छत्तीसगढ़ के लोग हैं जो तय करते हैं कि कौन रहेगा कौन नहीं रहेगा। मैं गेड़ी भी चढूंगा, गिल्ली डंडा भी खेलूंगा। कैंडी क्रश भी मेरा फेवरेट है. ठीक ठाक लेवल पार कर लिया हूं, वो भी जारी रहेगा। बाकि छत्तीसगढ़ को पता है कि किसे आशीर्वाद देना है।’
फोटो जैसे ही टाइमलाइन पर पहुंची। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की नजरें इस पर पड़ी तो उन्होंने राजनीतिक खेल शुरू कर दिया। इस फोटो को कोट करके रमन सिंह ने लिखा— ‘भूपेश जी पांच साल से आप छत्तीसगढ़ के साथ “खेल” ही तो रहे हैं। कभी लैंड स्केम गेम, कभी कोल स्केम गेम, कभी सेंड स्केम गेम, कभी लिकर स्केम गेम। अब आचार संहिता लगी है, तो स्कैम गेम तो खेल नहीं सकते तो कैंडी क्रश ही खेल रहे हैं। गजब है, 5 साल में आप कैंडी क्रश की 4400 लेवल पर हैं, और आपकी सरकार 420 लेवल पर। वैसे चिंता मत कीजिए, 17 नवंबर के बाद आपको फुल टाइम यही करना है।’
420 का लेवल वाली पोस्ट देखते ही भूपेश भी कहां चुप रहने वाले थे। भूपेश ने भी उसे कोट करते हुए रमन सिंह को जवाब दिया— ‘हाउ क्यूट डॉक्टर साहब! कैसे कर लेते हैं आप ये सब? कोई टॉनिक वगैरह लेते हैं क्या? ‘विथ फैमिली एंड एक्टेंड फैमिली’, 15 साल तक ‘कमीशनखोरी का कॉमनवेल्थ’ खेलने वाले अब ऐसी बातें करेंगे? डोंट वरी, आई एम क्रशिंग ओनली कैडिंज, बट पब्लिक इज गो​इं​ग टू क्रश कमिश्नखोर अगेन्स।
आधी हिन्दी आधी अंग्रेजी में भूपेश द्वारा लिखी गई इस पोस्ट का में वे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर कटाक्ष करते हुए कह रहे हैं कि पूर्व में भाजपा की सरकार में कमीशनखोली का कॉमनवेल्थ गेम खेला जा रहा था। भूपेश ​कहते हैं कि मैंने तो सिर्फ कैंडी को क्रश (कुचला) है। इस बार चुनाव में जनता कमीशनखोरों को ​एक बार फिर कुचलेगी। बयानबाजी का यह खेल भले सोशल मीडिया में खेला गया हो, लेकिन जनता किसका खेला करेगी, यह तो 3 दिसंबर को आने वाले चुनाव परिणाम ही बताएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here