Big Boss 12 Weekend Ka Vaar Spoiler Salman Khan Makes Fun Of Ranveer Singh And Deepika Padukones Marriage Duing Simmba Promotion | Bigg Boss 12 : सलमान ने इस अंदाज में उड़ाया रणवीर और दीपिका की शादी का मजाक, देखिये वीडियो



आज रात वीकेंड का वार में एक बार फिर शो के होस्ट सलमान खान के साथ नजर आएंगे रणवीर सिंह, सारा अली खान और रोहित शेट्टी जो अपनी फिल्म ‘सिम्बा’ के प्रमोशन के लिए आएंगे. कल आपने देखा कि सलमान के साथ रणवीर ने खूब मस्ती की. यहां तक कि सलमान के कहने पर रणवीर ने अपनी ही फिल्म ‘सिम्बा’ के प्रोड्यूसर करण जोहर का मजाक उड़ाते हुए नजर आए थे. अब आज रात फिर से सलमान रणवीर की जबरदस्त जुगलबंदी नजर आएगी.

सलमान के शो में रणवीर के स्टाइल का मजाक उड़ाया जायेगा. रोहित शेट्टी कहते हुए नजर आएंगे कि ‘तुम्हारे पास एक फोन आएगा. उस सिचुएशन के हिसाब से तुम्हें जवाब देना होगा’

इसके बाद रोहित कहते हैं कि ‘तुम्हारे पार अब दीपिका का फोन आएगा क्योंकि उसे उसका लहंगा नहीं मिल रहा है. और उसे लग रहा है कि तुम वो लहंगा पहनकर यहां आ गए हो. अब फोन उठाकर उससे बात करो’.

रणवीर सिंह इसके बाद फोन उठाकर दीपिका से बात करते हैं और कहते हैं कि ‘हां, हां, वो लहंगा मैंने ही पहना है बेबी. वो सर्कुलेशन के लिए अच्छा होता है ना.. हां, हां बेबी अब मैं क्या बोलूं मुझे अच्छा लगता है इसलिए पहनकर चला आया’

रणवीर की बातें सुनकर सलमान खान कहते हैं कि ‘शादी को 4 दिन नहीं हुए हैं अभी से हां, हां कर रहा है’




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here