वोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत: AGR बकाये में 23,649 करोड़ की कटौती, देनदारी घटी

कर्ज के बोझ से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vi) को सरकार से बड़ी राहत मिली है। सरकार ने कंपनी के समायोजित सकल राजस्व (AGR) बकाये में करीब 27% यानी 23,649 करोड़ रुपये की कटौती कर दी है।इस फैसले के बाद कंपनी की कुल देनदारी घटकर 64,046 करोड़ रुपये रह गई है।

इससे पहले दूरसंचार विभाग (DoT) ने 31 दिसंबर 2025 तक वोडाफोन आइडिया की AGR देनदारी 87,695 करोड़ रुपये तय की थी। हालांकि बाद में इस राशि को पुनर्मूल्यांकन (री-असेसमेंट) के अधीन रखा गया था।सरकार के इस कदम से कंपनी को वित्तीय राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे वह अपने नेटवर्क विस्तार और सेवाओं में सुधार पर ध्यान दे सकेगी। लंबे समय से कर्ज और प्रतिस्पर्धा के दबाव से जूझ रही कंपनी के लिए यह निर्णय अहम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here