Big terror attack failed two Jaish-e-Mohammed terrorists arrested by Delhi s special cell – दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जैश के दो संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार, बड़े हमले की फिराक में थे

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जैश के दो संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार, बड़े हमले की फिराक में थे

नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है. सेल ने जैश-ए-मुहम्मद के दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इन आतंकियों को सेल ने सोमवार की रात दिल्ली के सराय काले खां इलाके से गिरफ्तार किया. पुलिस ने इन्हें दबोचने के लिए जाल बिछाया था.

यह भी पढ़ें

स्पेशल सेल की पुलिस को जो सूचना मिली थी, उसके तहत सराय काले खां के मिलेनियम पार्क के पास ट्रैप लगाया गया. इसके चलते पुलिस ने रात 10:15 के आसपास इन संदिग्ध आतंकियों को धर-दबोचा.

जानकारी है कि ये दोनों संदिग्ध आतंकी कश्मीर से हैं. पहले का नाम अब्दुल लतीफ मीर है, जो 22 साल का है और बारामुला से है. वहीं, दूसरा 20 साल का मोहम्मद अशरफ खटाना है, जो कुपवाड़ा से है. स्पेशल सेल ने उनके पास से दो सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किया है. 

 

Video: जम्मू कश्मीर : सेना के जवानों ने 3 आतंकियों को किया ढेर, सैन्य अफसर समेत 4 जवान शहीद

Newsbeep




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here