Bigg Boss 12 Mid Week Eviction Surbhi Rana Might Be Eliminated From Big Boss House | Bigg Boss 12 Mid Week Eviction: फिनाले से एक कदम पहले ही इस सदस्य पर मंडराया घर से बेघर होने का खतरा

Bigg Boss 12 Mid Week Eviction: फिनाले से एक कदम पहले ही इस सदस्य पर मंडराया घर से बेघर होने का खतरा



कलर्स के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के बारहवें सीजन के फिनाले में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त बाकी है. जैसे जैसे Bigg Boss 12 के फिनाले की घड़ियां नजदीक आ रही हैं, शो के फैंस की धड़कनें तेज होती जा रही हैं. शो में दीपक ठाकुर, श्रीसंत, दीपिका, करणवीर, रोमिल चौधरी और सुरभि राणा के बीच शो जीतने के लिए टक्कर चल रही है.

अब कलर्स के सोशल हैंडल पर शो का एक प्रोमो शेयर किया गया है. इस वीडियो में बताया जा रहा है कि आज के एपिसोड में Mid Week Eviction होने वाला है. दीपक ठाकुर, श्रीसंत, दीपिका, करणवीर, रोमिल चौधरी और सुरभि राणा में से कोई एक सदस्य आज बेघर हो जाएगा.

सोशल मीडिया में टॉप 6 कंटेस्टेंट्स में से सुरभि राणा को सबसे कम वोट मिलने की बात कही जा रही है और ये भी दावा किया जा रहा है कि सुरभि को घर से बेघर होना पड़ेगा.

सुरभि राणा शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिये आई थी. सुरभि एक कॉमनर कंटेस्टेंट हैं और उनके बेबाक और निडर अंदाज की वजह से उन्हें खूब पसंद किया गया तो वहीं कई मौकों पर उनके रवैये की भी खूब बुराई की.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here