Bigg Boss 12 Salman Khans Film Veer Actress Zareen Khan Supports Sreesanth | Bigg Boss 12 : सलमान खान की खास इस एक्ट्रेस ने श्रीसंत के लिए मांगे फैंस से वोट

Bigg Boss 12 : सलमान खान की खास इस एक्ट्रेस ने श्रीसंत के लिए मांगे फैंस से वोट



‘बिग बॉस 12’ का फिनाले बेहद नजदीक है और घर में श्रीसंत, दीपिका, दीपक, करणवीर, रोमिल और सुरभि के बीच शो जीतने के लिए कांटे की टक्कर चल रही है. वहीं श्रीसंत, दीपिका, दीपक, करणवीर, रोमिल और सुरभि के परिवार वाले भी इनके सपोर्ट में सोशल मीडिया पर वोट की मांग कर रहे हैं.सभी के घरवाले सोशल मीडिया पर दर्शकों से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील कर रहे हैं.

वहीं श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी शो के शुरुआत से ही उनका संबल में दिखाई दे रही हैं. भुवनेश्वरी लगातार सोशल मीडिया पर श्रीसंत का साइड फैंस के सामने रखती नजर आई हैं. वहीं जब भी भुवनेश्वरी को बिग बॉस के मंच पर बुलाया गया है उन्होंने श्रीसंत की बातों के रवैये को सही ठहराते हुए उनका पुरजोर तरीके से बचाव किया है.

हाल ही में हिना खान ने श्रीसंत के उनके प्रति रवैये की तारीफ़ की थी और एक ट्वीट किया था. जिसके बाद भुवनेश्वरी ने हिना खान की तारीफ करते हुए श्रीसंत की तारीफ की.

अब भुवनेश्वरी ने ट्वीट श्रीसंत के लिए फैंस से ज्यादा से ज्यादा वोट करने के लिए एक मुहीम शुरू की है. भुवनेश्वरी ने ट्वीट कर लिखा ‘आज से श्रीसंथ को शो का विनर बनाना मेरा एजेंडा है. शो के फिनाले तक मैं लगातार वोटिंग के लिए अपील करती रहूंगी. कृपया आप सभी लोग श्रीसंथ को सपोर्ट करें.’ अब अगर आप भी श्रीसंथ को विनर बनते देखना चाहते हैं तो हमे कमेंट कर जरूर बताएं’.

जरीन खान ने श्रीसंत के लिए मांगे वोट

अब सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से डेब्यू करने वाली जरीन खान भी श्रीसंत के सपोर्ट में आ गई हैं. जरीन ने एक वीडियो ट्वीट किया था जिसमें वो फैंस से श्रीसंत के लिए वोट करने की अपील कर रही हैं. जरीन ने वीडियो में कहा- ”मेरे डियर फ्रेंड श्रीसंत को ऑल द बेस्ट. आप बिग बॉस में अच्छा कर रहे हैं. बाहर लोग आपको बहुत पसंद कर रहे हैं. आपके अंदर परिस्थितियों से लड़ने का जज्बा है. अच्छा काम करते रहो. मैं चाहती हूं कि आप बिग बॉस ट्रॉफी के साथ ही शो से बाहर आए. प्लीज, श्रीसंत के लिए वोट करें.”

श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा- ”थैंक्यू जरीन खान आपके प्यार और सपोर्ट के लिए. ये बहुत मायने रखता है. आपको ढेर सारा प्यार. मैरी क्रिसमस.”




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here