Bigg Boss 12 Shocker Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Babita Aka Munmun Dutta Targets Salman Khan And Questions Him On Being Lenient And Biased Towards Surbhi Rana And Rohit Suchanti | Bigg Boss 12 : सलमान खान के फैसले को निशाने पर लेते हुए ‘तारक मेहता..’ की बबिता जी ने लगाया पक्षपात का आरोप

Bigg Boss 12 : सलमान खान के फैसले को निशाने पर लेते हुए 'तारक मेहता..' की बबिता जी ने लगाया पक्षपात का आरोप



कलर्स के पॉपुलर शो बिग बॉस को ना सिर्फ आम जनता बड़े चाव से देखती है बल्कि शो को सेलेब्स भी फॉलो करते हैं और वक्त वक्त पर शो और अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स के बारे में सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को ट्वीट के तौर पर व्यक्त करते रहते हैं. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी के पॉपुलर किरदार को निभाने वाली मुनमुन दत्ता लगातार इस शो को ना सिर्फ फॉलो कर रही हैं बल्कि उन्हें जो बातें अच्छी या बुरी लगती हैं उसके बारे में ट्वीट भी करती हैं. कुछ दिनों पहले जहां मुनमुन ने दीपिका कक्कड़ का समर्थन करते हुए सुरभि राणा, दीपक ठाकुर, रोहित सुचांती और रोमिल को निशाने पर लिया था. वहीं अब पिछले वीकेंड का वार देखने के बाद मुनमुन ने ना सिर्फ सुरभि राणा और रोहित सुचांती को निशाने पर लिया है बल्कि शो के होस्ट सलमान खान पर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने का भी का आरोप लगा दिया है.

सुरभि के रवैये पर उनकी क्लास लगाते हुए मुनमुन ने लिखा ”सुरभि के बेहूदा बिहेवियर की वजह से श्रीसंत और रोमिल को रोते हुए देखना सही नहीं है. विक्टिम कार्ड खेलना बंद करो. जब आप दूसरों पर पर्सनल अटैक करते हो तो जवाब सुनने के लिए भी तैयार रहना चाहिए.”

अगले ट्वीट में सीधा मुनमुन ने सलमान खान पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए लिखा-, ”मिस्टर खान को सुरभि और दूसरों के प्रति नरम और पक्षपाती नहीं होना चाहिए. ऐसा करने से सुरभि को गंदा बिहेव करने का मौका मिल जाता है.”


मुनमुन यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे लिखा- ”क्यों सुरभि से दूसरों के करेक्टर पर किए गए कमेंट के बारे में नहीं पूछा जाता? रोहित से भी सवाल नहीं किए जाते? बिना मतलब का जेंडर पक्षपात करना रोक देना चाहिए.”

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते श्रीसंत और सुरभि के बीच तीखी बहस हुई थी. इस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर जमकर जुबानी बाण छोड़े थे. वहीं सलमान ने वीकेंड का वार में श्रीसंत द्वारा कहे अपशब्दों के लिए उनकी क्लास लगा दी थी.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here