Bigg Boss 12 Weekend Ka Vaar Spoiler Salman Khan Will Play Funny Game With Sara Ali Khan And Sushant Singh Rajput When They Come To Promote Kedarnath | Bigg Boss 12 Spoiler : देखिए कैसे सलमान खान खेलेंगे सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत के साथ मस्ती भरा गेम?

Bigg Boss 12 Spoiler : देखिए कैसे सलमान खान खेलेंगे सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत के साथ मस्ती भरा गेम?



फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही पॉपुलर स्टार सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान आजकल अपने फिल्म के प्रमोशन्स में जी जान से लगी हुई हैं. हाल ही में जहां सारा अपने को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत के साथ जी टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो ‘सारेगामापा’ के मंच पर पहुंची थी जहां उन्हें छोटे भाई तैमूर अली खान का डॉल भी गिफ्ट किया गया जिसे अपने गोद में लेकर सारा ने कंटेस्टेंट्स के गाने को सुना. वहीं आज रात सारा सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 12’ के मंच पर फिल्म ‘केदारनाथ’ के अपने को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत के साथ पहुंचने वाली हैं. इस दौरान सलमान सारा और सुशांत के साथ एक अनोखा गेम खेलने वाले हैं. सलमान के साथ सारा और सुशांत खूब मस्ती करते हुए नजर आएंगे.आज रात होने वाले इस मस्ती भरे गेम की एक झलक कलर्स के आधिकारिक सोशल हैंडल पर शेयर किया गया है जिसे आप नीचे देख सकते हैं.

इसके पहले सारा ने अपने सोशल हैंडल इंस्टाग्राम पर सलमान के साथ एक फोटो शेयर किया था. सारा ने लिखा है- बिग बॉस में आपका स्वागत है सबसे बड़े बॉस के साथ.

खबरों में कहा जा रहा है कि सारा बचपन में सूरज बड़जात्या की हिट फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान और सैफ के साथ काफी वक्त बिताया था. सलमान से जब सारा अली खान से मिलेंगी तब दोनों के बीच ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग की यादों पर बात करेंगे.

सारा ने शो के सेट से अपनी कुछ और फोटोज भी शेयर की हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here