Bigg Boss 12 Weekend Ka Vaar Written Update Shahrukh Khan In Bigg Boss To Promote Zero Calls Bigg Contestants | Bigg Boss 12 Written Update : ‘जीरो’ के ‘बऊआ सिंह’ शाहरुख खान ने फोन पर की घर के सदस्यों से बात

Bigg Boss 12 Written Update : 'जीरो' के 'बऊआ सिंह' शाहरुख खान ने फोन पर की घर के सदस्यों से बात



कल रात वीकेंड के वार में बिग बॉस के होस्ट सलमान खान एक बार फिर मौजूद रहे जहां उन्होंने सदस्यों से पूरे हफ्ते का लेखा जोखा लिया. सलमान ने शो में आते ही घर एक सदस्यों की क्लास लेनी शुरू कर दी. जहां पिछले हफ्ते हुए टास्क की चर्चा हुई. वहीं सलमान ने घर के सदस्यों से तीन उन सदस्यों के नाम लेने के लिए कहा जिन्हें वो घर में रहने के लायक नहीं समझते हैं. इसके बाद बिग बॉस के घर में स्वरा भास्कर और सुमित व्यास पहुंचे. स्वरा भास्कर और सुमित व्यास ने सभी सदस्यों को एक टास्क दिया. इस टास्क में सुमित और स्वरा उन्होंने पूछा कि क्या जेंडर के बेस पर आपके साथ भेदभाव किया गया है? स्वरा ने घर के सदस्यों को बिग बॉस हाउस में हुए भेदभाव के अनुभवों को शेयर करने के लिए बुलाया और ये भी कहा कि जिस सदस्य को इस कार्य का दोषी मानते हैं उसके चेहरे पर वो कीचड़ लगा सकते हैं.

इस टास्क में सोमी ने रोहित पर और सुरभि ने दीपक पर कीचड़ लगाया. दीपक ने दीपिका को और दीपिका ने बदले में दीपक को कीचड़ लगाया. श्रीसंत ने रोमिल को कीचड़ लगाया.

इसके बाद सलमान ने घर के सदस्यों खासकर रोमिल की उनके आलसी रवैये की वजह से जमकर क्लास लगाई. वहीं इसी बीच सलमान ने एप्पी फिज कॉलर्स के वीडियो घर वालों को दिखाए. इसके बाद सलमान खान को ‘बऊआ सिंह’ का कॉल आया.’बऊआ सिंह’ ने घर के सदस्यों से भी बात की. फिर शाहरुख ने खुलासा किया कि ‘बऊआ सिंह’ कोई और नहीं बल्कि वो खुद हैं जिसके बाद घरवाले चौंक गए. इसके बाद सलमान ये ऐलान करते हैं कि शाहरुख बिग बॉस के घर आएंगे,यह जानकर सभी एक्साइटेड हो गए.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here