Bigg Boss 12 Written Update After Winning Task Sresanth Gets Special Power To Send Three Contestants To Jail Romil Choudhary Rohit Suchanti And Deepak Thakur Sent To Jail For Kaal Kothari Saza | Bigg Boss 12 Written Update : टास्क जीतने का श्रीसंत को मिला फायदा, भेजा 3 कंटेस्टेंट्स को जेल



कलर्स के पॉपुलर शो में जैसे जैसे फिनाले की घड़ी नजदीक आती जा रही है, घर का माहौल और भी गर्म होता जा रहा है. घर के अंदर हर दिन रिश्ते बदलते और बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं. कब कौन किसके साथ है और कौन किसके खिलाफ ये देखना रोचक होता जा रहा है. जहां हाल के एपिसोड में ‘बिग बॉस 12’ में पहली बार श्रीसंत ने टास्क को शानदार तरीके से अंजाम दिया और अपनी टीम को जीताने में पूरी मदद की. कल के एपिसोड की शुरुआत में जहां बिग बॉस ने घरवालों से कहा कि पिछले टास्क में सबसे शानदार परफॉरमेंस देने वाले कंटेस्टेंट को चुनना होगा. जिसके बाद सर्वसम्मति से श्रीसंत को बेस्ट परफॉर्मर चुना गया. इसके बाद बिग बॉस श्रीसंत को स्पेशल पावर देते हैं, जिसके बाद उन्हें 3 ऐसे कन्टेस्टेंट को चुनने को कहा जाता है जिन्हें वह कालकोठरी यानी जेल भेजना चाहते हैं.


बिग बॉस इस टास्क में एक ट्विस्ट भी डाल देते हैं और कहते हैं कि श्रीसंत को ये नाम एक साथ नहीं, बल्कि 3 बार अलग-अलग समय पर बजर बजने के बाद लेने होंगे और घर एक बाकी सदस्य भी इस टास्क में उनका साथ देते हैं. इसके बाद सबसे पहले श्रीसंत ने रोमिल को, उसके बाद रोहित और दीपक को जेल भेजा.

इस टास्क के बाद बिग बॉस घरवालों को नॉमिनेटेड सदस्यों करणवीर, रोहित सुचांती और सोमी खान में से एक ऐसे कंटेस्टेंट का नाम चुनने को कहते हैं जिसे वो लोग 14वें हफ्ते में घर में रहने के काबिल नहीं समझते हैं. इस पूरी प्रक्रिया में घरवाले रोहित का नाम लेते हैं.

इस बीच सुरभि और करणवीर के बीच एक बार फिर जुबानी जंग शुरू हो जाती है, जिससे करणवीर गुस्से में दिखाई देते हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here