Bihar: Panchayat did shameful act with lover couple in Katihar district

बिहार: कटिहार जिले में प्रेमी युगल के साथ पंचायत ने किया शर्मसार करने वाला कृत्य

प्रतीकात्मक फोटो.

कटिहार:

बिहार (Bihar) के कटिहार (Katihar) में प्रेमी युगल के साथ गांव की पंचायत ने शर्मसार कर देने वाला कृत्य किया. इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. डंडखोरा थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी पंचायत क्षेत्र में अवैध प्रेम संबंध के आरोप में प्रेमी युगल का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाने का वीडियो पहले ही वायरल हुआ था. अब ग्रामीण प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सजा देने के नाम पर पूरी पंचायत ने एक महिला की किस तरह बेइज्जती की, इस शर्मसार कर देने वाली घटना का भी वीडियो सामने आया है. पुलिस एक बार फिर वीडियो के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई करने की बात कह रही है.

यह भी पढ़ें

कटिहार में कलयुगी दुष्शासनों की टोली ने सजा देने के नाम पर ‘द्रोपदी’ का चीरहरण किया. महिला चीखती रही, चिल्लाती रही मगर दानवों की नजर में उसका गुनाह इतना बड़ा था कि उसे सरे आम नग्न कर दिया गया. लोगों ने अवैध प्रेम संबंध के आरोप में प्रेमी युगल के पूरे कपड़े उतार दिए और उनके प्राइवेट पार्ट को लोहे की सरिये से दागा. उनके पूरे शरीर पर निशान बना दिए. 

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बावजूद कार्रवाई के नाम पर पुलिस के हाथ खाली हैं. पीड़ित लड़की जहां गांव में ही होने की बात बताई जा रही है, वहीं लड़के को छोड़ने के एवज में पंचायत ने दो लाख 25 हजार रुपये की मांग की. पंचायत को लड़के के परिजन किसी तरह 50 हजार रुपये देकर दरिंदों के चंगुल से छुड़ाकर ले आए हैं. 

मध्यप्रदेश : सिंगरौली जिले में सरपंच ने बेरहमी से की युवक की पिटाई, वीडियो वायरल

फिलहाल गंभीर हालात में लड़का के का इलाज कटिहार के सदर अस्पताल में चल रहा है. पीड़ित ने कहा कि उससे महिला की मित्रता थी. उसी के बुलावे पर वह उससे मिलने गया था. वहां समाज ने पंचायती के नाम पर लड़की से दुष्कर्म के साथ-साथ उसकी भी बुरी तरह पिटाई की. 

पीड़ित युवक से मिलने पहुंचे जेडीयू के जिला अध्यक्ष ने कहा कि मामला चाहे जो भी हो, कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है. उधर पुलिस अब दूसरी बार लड़की के साथ सामूहिक रूप से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का वीडियो सामने आने के बाद जल्द मामला दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दे रही है. 

किसी भी मामले के फैसले में समाज और ग्रामीण पंचायत की बहुत बड़ी भूमिका होती है, लेकिन ग्रामीण पंचायत ही अगर फैसले के नाम पर इस तरह से आबरू की लुटेरी बनकर सजा देने लगे तो ऐसे पंचायत प्रतिनिधियों को भी कठोर सजा होना चाहिए.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here