Bihar: People created a ruckus at the Quarantine Center of Purnia District

बिहार: क्वारेंटीन सेंटर पर लोगों ने जमकर किया हंगामा, हाथों में खाना लेकर रोकी अधिकारी की गाड़ी

पूर्णिया के क्वारेंटीन सेंटर में नाराज लोगों ने अधिकारी की गाड़ी रोकी

पटना:

बिहार में बड़ी संख्या में लोग दूसरे राज्यों से पहुंच रहे हैं, जिन्हें शहर से बाहर क्वारेंटीन सेंटर पर रोका गया है. यहां लोगों के रुकने, खाने-पीने की व्यवस्था की गई है. कुछ जगहों से व्यवस्था बिगड़ने और लोगों के विरोध प्रदर्शन करने की जानकारी सामने आ रही है, पूर्णिया के बड़हारा कोणी प्रखंड के श्यामा हाई स्कूल को क्वारेंटीन सेंटर बनाया गया है. यहां दर्जनों लोगों को क्वारेंटीन किया गया है. शनिवार की रात को इन लोगों ने जमकर हंगामा किया, इन लोगों की नाराजगी सेंटर की कुव्यवस्था को लेकर है. लोगों की नाराजगी का सामना वहां पहुंचे अंचलाधिकारी को भी करना पड़ा. 

यह भी पढ़ें

शनिवार की रात वहां मौजूद खाने की क्वालिटी देखकर भड़क गए. वो खाने की शिकायत को लेकर किचन में पहुंचे और वहां हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद अंचलाधिकारी वहां पहुंचे तो लोग हाथों में थाली लिए अधिकारी के गाड़ी के सामने खड़े हो गए. नाराज लोगों ने दावा है कि खाने की गुणवत्ता इतनी खराब है कि इसे जानवर भी नहीं खाएंगे. किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया गया लेकिन इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जोकि लगातार सवाल उठा रहा है. 

बता दें कि बिहार में रविवार को कोरोना संक्रमण के 49 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 629 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रवासी मजदूरों की संख्या को देखते हुए टेस्टिंग प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी. उन्होंने चिंता जताते हुए बिहार में मामलों में बढ़ोतरी की भी आशंका व्यक्त की है. 

 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here