Bihar: Two migrants living in the Quarantine Center arrested by the police for gang rape in Sasaram – बिहार: क्वारंटीन सेंटर में रह रहे दो प्रवासी को गैंगरेप के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार: क्वारंटीन सेंटर में रह रहे दो प्रवासी को गैंगरेप के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रतीकात्मक तस्वीर

पटना:

बिहार के सासाराम जिले में क्वारंटीन सेंटर में रह रहे दो प्रवासी लोगों को बलात्कार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया हैं. यह मामला रोहतास जिला दावथ थाना के जोगनी गांव का हैं, जहां बाहर से लौटे दो युवकों ने अपने गांव के दो और युवकों के साथ बुधवार रात क्वारंटीन सेंटर से निकल कर गांव की एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया.

युवती की उम्र 18 साल की है. घटना को अंजाम देने के बाद के वे वापस क्वारंटीन सेंटर में आ गए. बृहस्पतिवार को इस घटना पर परिवार वालों के हंगामा के बाद पुलिस हरकत में आयी और तब शुक्रवार को दो लोगों को इस क्वारंटीन सेंटर से गिरफ्तार किया गया.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here