Biker Drags Mumbai Cop For 50 Metres To Escape Checking During Coronavirus Lockdown

प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली:

कोरोनावायरस के कहर की वजह से देशभर में लॉकडाउन जारी है. देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया था जो 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है. हालांकि कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाने के संकेत दिए हैं. महाराष्ट्र COVID-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है. वहां गुरुवार को सिर्फ एक दिन में 25 लोगों की मौत हो गई. सिर्फ महाराष्टर में ही मरने वालों का आंकड़ा 97 हो गया है.

इस बीच दक्षिण मुंबई के वाडीबंदर में एक शख्स ने लॉकडाउन के दौरान चेकिंग से बचने की कोशिश में एक 40 साल के पुलिसकर्मी को 50 मीटर तक घसीट दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब पुलिस इंस्पेक्टर विजेंद्र धुरत ने खाबी नईम शेख (42) की बाइक रोकने की  कोशिश की.

उन्होंने बताया कि इस्टर्न फ्रीवे के पास पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें मोटरसाइकल सवार पर कुछ संदेह हुआ और उसे रोकने की कोशिश की, जिसके बाद यह हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि पुलिस इंस्पेक्टर को अस्पताल ले जाया गया, जहां वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. मोटरसाइकल सवार को संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है. 

 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here