Bird flu outbreak still continues in the country, many birds confirmed in these states – देश में बर्ड फ्लू का प्रकोप अभी भी जारी, इन राज्यों में कई पक्षियों की हुई पुष्टि

देश में बर्ड फ्लू का प्रकोप अभी भी जारी, इन राज्यों में कई पक्षियों की हुई पुष्टि

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली:

गुरुवार को 6 राज्य छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब में मुर्गियों में बर्ड फ्लू यानी एविएन फ्लू के प्रकोप की पुष्टि हुई. इसके अलावा 10 राज्य छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कौओं-प्रवासी या जंगली पक्षियों में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है.

यह भी पढ़ें

Newsbeep

महाराष्ट्र के जिलों ठाणे (कल्याण), यवतमाल (धुनकी, पुसाड), वर्धा (चकनी, हींगाघाट), गोंदिया (निंबा, गोरेगांव), अहमदनगर (भूमिर चवन) और हिंगोली (पिंपरी खुर्द); मध्य प्रदेश के जिले रायसेन (गैरतगंज) और छत्तीसगढ़ के दंत्तेवाड़ा जिले में पोल्ट्री के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. उत्तर प्रदेश (उन्नाव के सिकंदरपुर, हड़हा, करन) में हंसों में एविएन फ्लू की पुष्टि हुई है. छत्तीसगढ़, केरल, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के प्रभावित स्थानों पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए कदम उठाए जा रहे हैं.

देश के प्रभावित इलाकों में हालात की निगरानी के लिए केन्द्रीय दलों ने एआई के प्रकोप वाले केन्द्रों की निगरानी के लिए महाराष्ट्र के परभनी जिले का दौरा किया और महामारी अध्ययन कराया है. सभी राज्य व केंद्र शासित क्षेत्र तैयारी, एविएन फ्लू पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए संशोधित कार्य योजना, 2021 पर आधारित अपनाए गए नियंत्रण उपायों के संबंध दैनिक आधार पर विभाग को सूचनाएं दे रहे हैं.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here