- बीजेपी नेता ने मजदूरों के मुद्दे को लेकर दिल्ली सरकार को बताया जिम्मेदार
- बोले- पिछले 45 दिनों से अपने क्षेत्र में मजदूरों के लिए किचन चला रहा हूं
एक तरफ जहां देश भर में प्रवासी मजदूरों का पलायन हो रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ इसे लेकर राजनीति भी जारी है. दिल्ली में इन सबके लिए बीजेपी ने केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. दिल्ली में कोरोना से कम मौतें दिखाने का मामला हो या फिर राशन वितरण, इन सबके लिए बीजेपी ने केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार बताया है.
लक्ष्मी नगर से बीजेपी विधायक और दिल्ली बीजेपी के उपाध्यक्ष अभय वर्मा 45 दिनों से अपने क्षेत्र में मजदूरों के लिए किचन चला रहे हैं. इनके किचन से रोजाना 4 हजार मजदूरों के लिए खाना पकता है. वे अपने क्षेत्र के 8 जगहों पर दोपहर और रात का खाना देते हैं.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
अभय वर्मा का कहना है कि वे खुद, साथ ही कुछ लोगों की मदद और कुछ दिनों तक बिहार सरकार की मदद से इतने दिनों से 4000 प्रवासी मजदूरों को खाना खिला रहे हैं. उन्होंने साफ कहा कि केजरीवाल सरकार सिर्फ प्रचार और प्रेस कॉन्फ्रेंस में व्यस्त है, जबकि जमीन पर कुछ नहीं दख रहा है.
उन्होंने कहा, आज देशभर में मजदूरों का पलायन हो रहा है इसकी शुरुआत ही दिल्ली से हुई थी. उन्होंने केजरीवाल सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आखिर क्यों सरकार बड़ी-बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करती है, लेकिन लोगों को राशन नहीं देगी. खुद सरकार बस का इंतजाम कर मजदूरों को गाजियाबाद बॉर्डर पर छोड़ आए, इससे क्या संदेश दे रहे थे. यहां मजदूरों को ना राशन मिल रहा है और न ही बढ़िया खाना.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…
उन्होंने कहा, केजरीवाल सरकार ने पहले विधायको को चिट्ठी लिखी कि सरकार उनको राशन किट उपलब्ध कराएगी, ताकि वे क्षेत्र में प्रवासी मजदूरों को बंटवा सकें, जिसमें 8 समान होंगे. इसकी घोषणा भी कर दी. फिर थोड़े ही दिन बाद दोबारा पत्र लिख बताया गया कि पहले वाला राशन कीट का प्लान रद्द हो गया है और अब सिर्फ 1 किलो चावल और चार किलो गेहूं ही मिलेगा, अब ये रजनीति नहीं तो क्या है. उन्होंने कहा कि लोगों के पास खाने को राशन नहीं है, जमीन पर कुछ नहीं है, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस और प्रचार जरूर हो जाता है.
देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

