भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने,पत्रकारों से चर्चा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रथम चरण के मतदान को लेकर किए गए ट्वीट का दिया जवाब।

अशोक नगर। कांग्रेस सपने देखने की आदी है, उनको अपनी सोच मुबारक 4 जून को परिणाम आएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे,उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ेगा, इसका मुझे पूरा विश्वास है। यह बात केंद्रीय मंत्री,भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को अशोका होटल में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उनके सवालों का जवाब देते हुए कही, उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार का नारा सार्थक होगा। पत्रकारों का सवाल था कि लोकसभा चुनाव में प्रथम चरण के मतदान में वोट प्रतिशत कम रहने की बात सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखी है, जिसका आशय है कि भाजपा को कम सीटें मिलेंगी, इस पर श्री सिंधिया ने उक्त जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी हमने भाजपा सरकार बनने की बात कही थी, और ग्वालियर चंबल संभाग में चार सीटें आने की बात कही थी। विधानसभा चुनाव के दौरान अशोकनगर को स्मार्ट सिटी और कृषि विद्यालय बनाने की बात पर श्री सिंधिया ने कहा कि 4 जून के बाद पहली बार में आऊंगा,आप लोगों के साथ औपचारिक चर्चा होगी। उसमें सभी बातों पर विचार कर उस पर हम लोग काम करेंगे। हाल ही में भाजपा नेता अमरजीत छाबड़ा पर हुए हमले के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना है, लेकिन पुलिस ने तत्काल आरोपियों को पड़कर जेल पहुंचा दिया। जब तक वह क्षेत्र के सांसद रहे, उनके कार्यकाल में इस तरह की कोई घटनाएं नहीं हुई। और आगे भी इस तरह की घटनाएं न हो इसके लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से उन्हें आशीर्वाद देने की अपील भी की।

blob:https://www.no2politics.com/7cef9ee2-2877-466f-b51f-894a267f6775

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here