BJP does not need to be happy without any reason: Congress – भाजपा को बिना किसी कारण के खुश होने की जरूरत नहीं है : कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो).

जयपुर:

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने रविवार रात कहा कि भाजपा को बिना किसी कारण के खुश होने की जरूरत नहीं है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधायकों की बैठक में शामिल होने के लिये जयपुर पहुंचे सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस सरकार राज्य में पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी.

यह भी पढ़ें

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा को बिना किसी कारण के खुश होने की जरूरत नहीं है. कांग्रेस सरकार पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी. सुरजेवाला मुख्यमंत्री निवास पहुंचे जहां मुख्यमंत्री ने रविवार रात को पार्टी और निर्दलीय विधायकों के साथ राज्य में वर्तमान राजनीतिक संकट पर चर्चा करने लिये बैठक बुलाई है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पांडे भी मुख्यमंत्री निवास पहुंचे हैं.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here