BJP have to bear the brunt of migrant laborers crisis this fear make make govt to give relax in lockdown sources – प्रवासी मजदूरों के संकट से बीजेपी को न उठाना पड़ जाए बड़ा खामियाजा, इस डर से लॉकडाउन में दी गई छूट : सूत्र

केंद्र द्वारा फंसे प्रवासी मजदूरों को अपने घर वापस भेजने के लिए लॉकाडाउन में ढील दी गई है.

नई दिल्ली:

केंद्र सरकार द्वारा देशभर में अलग-अलग जगह फंसे प्रवासी मजदूरों को अपने घर वापस भेजने के लिए लॉकाडाउन में ढील दी गई है. सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि प्रवासी मजदूरों के इस संकट के चलते भविष्य में भारतीय जनता पार्टी को कोई राजनीतिक खामियाजा न उठाना पड़े इसलिए बीजेपी सरकार द्वारा इस तरह की ढील दी गई है. गौरतलब है कि हाल ही में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के सांसद और विधायकों की मीटिंग हुई थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने लॉकडाउन में ढील दी है.

साथ ही केंद्र सरकार ने सभी फंसे हुए लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए गाइडलाइन जारी की है. बीते 5 हफ्तों से जारी लॉकडाउन से देशभर में अलग-अलग जगह प्रवासी मजदूर फंस गए थे.इन लोगों की कमाई चौपट हो जाने के बाद खाने-पीने तक की दिक्कतें होने लगी थी. इसके बाद पैदल ही मजदूर अपने घरों को लौटने लगे थे.

देशभर से इस तरह की रिपोर्ट सामने आई कि राज्य सरकारों द्वारा भोजन के आश्वासन देने के बावजूद भी लोग अपने घरों को लौट रहे हैं. सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि भाजपा नेतृत्व को अपने नेताओं से यह फीडबैक मिला कि प्रवासी मजदूरों के संकट से पार्टी को बड़ा खामियाजा उठाना पड़ सकता है.

बता दें कि देश में जारी कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार ने लॉकडाउन में फंसे लोगों को बड़ी राहत दी है. लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूर, छात्र, तीर्थयात्री और सैलानी अब अपने राज्य जा सकेंगे. हालांकि इसके लिए राज्य की सहमति की जरूरत होगी. गृह मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए दिशा निर्देश के अनुसार दूसरे राज्यों में जाने की इजाजत सिर्फ बसों के माध्यम से ही मिलेगी और घर पहुंचने के बाद उन्हें क्वारंटाइन में रहना होगा. 

गृह मंत्रालय ने दी इजाजत, दूसरे राज्यों में फंसे लोग अब अपने घर लौट सकेंगे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here