एम पी में एक्शन में भाजपा: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव विधानसभा चुनाव प्रभारी, अश्विनी वैष्णव सह प्रभारी

भोपाल। वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा एक्शन मोड में आ गई है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को पार्टी ने अलग-अलग राज्यों के लिए अपने चुनाव प्रभारी तैनात कर दिए हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav Central Minister) को मध्य प्रदेश का प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाया गया है। वहीं, मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) को सह चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। आपको बता दें कि भूपेंद्र यादव राजस्थान से राज्यसभा सांसद है और भारत सरकार में श्रम और रोजगार पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री हैं। वहीं अश्विनी वैष्णव केंद्रीय रेल मंत्री के पद पर कार्य कर रहे हैं। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नवंबर दिसंबर में हो सकते हैं।


इन राज्यों के चुनाव प्रभारी भी बनाए
मध्य प्रदेश के अलावा भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह चुनाव प्रभारी का ऐलान भी किया है। मध्य प्रदेश के पड़ोसी छत्तीसगढ़ में ओम प्रकाश माथुर प्रदेश चुनाव प्रभारी, जबकि डॉ. मनसुख मंडाविया से चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं। राजस्थान में पहलाद जोशी प्रदेश चुनाव प्रभारी, नितिन पटेल और कुलदीप बिश्नोई को सह चुनाव प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है। जबकि तेलंगाना में प्रकाश जावड़ेकर को प्रदेश चुनाव प्रभारी और सुनील बंसल को सह चुनाव प्रभारी बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय के प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षर से जारी पत्र में लिखा गया है कि यह नियुक्यिां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। यह पत्र राज्य प्रदेश के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश महामंत्री मुख्यमंत्री को लिखा गया है। रिपोर्टः दीपक राय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here